Mp Panchayat Election : पंचायतों में होने वाले आम और उप चुनाव को लेकर बड़ी बैठक

Mp Panchayat Election : पंचायतों में होने वाले आम और उप चुनाव को लेकर बड़ी बैठक

भोपाल। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने गुरुवार को निर्वाचन के लिए बाकी नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन तैयारियों की वीडियो कॉफ्रेंसिंग से समीक्षा की। सिंह ने कहा कि सभी तैयारियां समय-सीमा में सुनिश्चित करें। सिंह ने बताया कि 5 जिलों के 19 नगरीय निकायों में आम निर्वाचन होना है। उन्होंने निकायवार निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की। सिंह ने कहा कि शेष पंचायतों में आम एवं उप निर्वाचन की पूरी जानकारी तुरंत भेजें। बैठक में जिलों से उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधीक्षक और नोडल अधिकारी आई.टी. शामिल हुए। इस दौरान बैठक में निर्वाचन सामग्रियों की उपलब्धता और बजट आवंटन के संबंध में भी चर्चा की गई। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव राजकुमार खत्री, नवीत धुर्वे, सुतेश शाक्य व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article