Mp Panchayat chunav: पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, लिए जाएंगे कई बड़े फैसले

Mp Panchayat chunav: पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, लिए जाएंगे कई बड़े फैसलेMp Panchayat chunav: Hearing in the High Court regarding Panchayat elections today, many big decisions will be taken

Mp Panchayat chunav: पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, लिए जाएंगे कई बड़े फैसले

भोपाल। पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी है। चुनाव की सभी याचिकाओं पर आज सुनवाई की जाएगी। बता दें कि कांग्रेस और दूसरे याचिकाकर्ताओं की मांग पर यह सुनवाई की जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि रोटेशन प्रणाली पालन का नहीं किया गया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से सीनियर एडवोकेट का पैनल पैरवी करेगा।

तीन चरणों में होंगे चुनाव
पंचायत चुनाव 3 चरणों में होने है। पहले चरण के लिए 13 दिसंबर से नामांकन शुरू होंगे, वहीं पहले चरण के लिए मतदान 6 जनवरी 2022 को होंगे। दूसरे चरण के लिए 13 दिसंबर से नामांकमन शुरू होंगे जो 23 दिसंबर तक जारी रहेंगे। वहीं दूसरे चरण के लिए 28 जनवरी को मतदान होंगे। तीसरे चरण के लिए 13 दिसंबर से नामांकमन शुरू होंगे और मतदान 16 फरवरी को होंगे। चुनाव के लिए 4 दिसंबर से आचार संहिता लागू हो चुकी है।
पहले चरण में 9 जिले, दूसरे चरण में 7 जिले वहीं तीसरे चरण में 36 जिले शामिल है। इसके साथ ही पहले चरण में 85 जनपद पंचायत, दूसरे चरण में 110 जनपद पंचायत और तीसरे चरण में 118 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे।पहले चरण में हरदा, निवाड़ी, इंदौर, ग्वालियर भोपाल जैसे जिलों को शामिल किया गया है। वहीं दूसरे में 7 बुरहानपुर, जबलपुर, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, श्योपुर, देवास जैसे जिले शामिल है।

इतने केंद्रों में होगा मतदान
प्रदेश चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव कुल 71398 मतदान केंद्रों पर होगा। जिसके लिए 4 लाख 25 हजार मतदान कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। हर केंद्र के लिए एक पीठासीन अधिकारी और 4 मतदान कर्मी नियुक्त होंगे। वहीं चुनाव सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होंगे। इसके साथ ही इस पंचायत चुनाव में 55 हजार ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article