MP Panchayat Chunav Big Breaking 2022 : 29 मई से लग सकती है आचार संहिता, तय हो सकता है कार्यक्रम

भोपाल। पंचायत चुनाव को लेकर MP Panchayat Chunav Big Breaking 2022 नई खबर सामने आ रही है। mp breaking जिसके अनुसार 29 मई से आचार संहिता लग सकती है। निवार्चन आयोग द्वारा रूप रेखा तैयार की जा सकती है। आपको बता दें सुबह सीएम ने भी नए अध्याधेश को लेकर राज्यपाल से मुलाकात कर संशोधित अध्याधेश सौंप दिया था। इस बात की जानकारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी थी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पहले पंचायत चुनाव इसके बाद नगरीय चुनाव कराए जा सकते हैं।
MP Panchayat Chunav Breaking News 2022 मंत्री नरोत्तम मिश्रा mp breaking news ने स्पष्ट कर दिया है। कि मेयर के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएंगे। तो वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव पार्षदों के द्वारा होंगे। पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से होगा। यानि स्पष्ट हो गया है कि महापौर का चयन जनता द्वारा किया जाएगा। मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आयो है।
उनके अनुसार महापौर को प्रत्यक्ष प्रणाली से जनता चुनेगी। नगर पालिका अध्यक्ष और नगर परिषद अध्यक्ष पार्षद चुनेंगे। संशोधित अध्यादेश राजभवन भेजा गया है। यानि अब महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष तौर पर होंगे। और नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से कराए जाएंगे। आपको बता दें तीन बार अध्याधेश को बदला गया।
0 Comments