MP Panchayat Chunav 2022 : जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव आज, जिला पंचायतों में भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल। प्रदेश में आज जिला पंचायत MP Panchayat Chunav 2022 के अध्यक्ष और उपाध्याक्षों को mp breaking hindi news चुनाव हो रहा है। जिसके लिए जिला पंचायत में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। आपको बता दें प्रदेश में जनपद पंचायत के बाद अब जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव को देखते हुए जिला पंचायत में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। आज सभी जिला मुख्यालयों पर यह चुनाव कराया जा रहा है। इसमें 875 निर्वाचित सदस्य 51 जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कर रहे है। इसमें सीधी जिले में चुनाव नहीं होगा। वहां कोर्ट के आदेश पर चुनाव कार्यक्रम रोक दिया गया है। चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया। आप को बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग सचिव राकेश सिंह ने बताया है कि 𝟐𝟗 जुलाई को 𝟓𝟏 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन हो रहा है। उन्होंने बताया कि सीधी जिले में एक जिला पंचायत वार्ड का परिणाम उच्च न्यायालय द्वारा स्थगित करने के कारण वहाँ अभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन नहीं होगा।
प्रदेश में जनपद पंचायत के बाद अब जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव होगा#jilapanchayat #JilaPanchayatAdhyaksh pic.twitter.com/2kpQqJH0KF
— Bansal News (@BansalNewsMPCG) July 29, 2022
0 Comments