MP Nikay Chunav Result: निकाय चुनाव का परिणाम आज, कौन जीतेगा राधौगढ़ का किला

MP Nikay Chunav Result: निकाय चुनाव का परिणाम आज, कौन जीतेगा राधौगढ़ का किला mp nikay chunav result today nagar palika nagar parishad vote counting update vkj

MP Nikay Chunav Result: निकाय चुनाव का परिणाम आज, कौन जीतेगा राधौगढ़ का किला

MP Nikay Chunav Result: आज 19 निकायों के चुनावों का परिणाम आने वाला है। आज निकाय चुनावों की मतगणना की जाएने वाली है। सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव में 1144 पार्षद प्रत्याशी ही मैदान में बचे थे, जिनके लिए मतदान कराया गया है। शुरूआती रुझान सुहब 9 बजे से आने लगेंगे।

ये नगर पालिका का आएगा परिणाम

विजयपुर नगरपालिका
राघौगढ़ विजयपुर नगरपालिका
नगर पालिका बड़वानी
नगर पालिका सेंधवा
नगर पालिका धार
नगर पालिका पीथमपुर
नगर पालिका मनावर

इन नगर परिषदों की ​होगी मतगणना

नगर परिषद जैतहरी
नगर परिषद औंकारेश्वर
नगर परिषद अंजड
नगर परिषद राजपुर
नगर परिषद पलसूद
नगर परिषद पानसेमल
नगर परिषद खेतिया
नगर परिषद सरदारपुर
नगर परिषद राजगढ़
नगर परिषद कुक्षी
नगर परिषद धरमपुरी
नगर परिषद धामनोद
नगर परिषद डही

आपकों बता दें कि प्रदेश की 19 निकायों के 343 वार्ड के लिए चुनाव कराए गए थे। जिसमें 67 प्रतिशत के आसपास वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा 80 फीसदी वोटिंग जैतहरी और राजपुर में हुई थी।

कौन ​जीतेगा दिग्गी का किला

2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह नगरीय निकाय चुनाव सेमीफाइल के तौर पर देखा जा रहा है। निकाय चुनाव में सबसे अधिक नजरें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय व उनके पुत्र जयवर्धन सिंह के गढ़ राघौगढ़ पर टिकी है। बीजेपी अबतक दिग्विजय सिंह के किले को भेद नहीं पाई है। इस बार कांग्रेस ने राधौगढ़ के सभी 24 वार्ड जीतने का दावा किया है, जबकि बीजेपी 15 से ज्यादा वार्ड जीतने का दावा कर रही है। हालांकि कौन जीतेगा, कौन हारेगा यह तो आज आने वाले परिणामों से ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article