MP News: मंडला में पेशाब कांड! 3 छात्राओं ने लगाया ये आरोप; परिजनों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग

MP News: मध्य प्रदेश के सीधी में हुए पेशाब कांड का मामला शांत नहीं हुआ है और अब एक ऐसा ही मामला प्रदेश के मंडला जिले से सामने आया है।

MP News: मंडला में पेशाब कांड! 3 छात्राओं ने लगाया ये आरोप; परिजनों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग

MP News: मध्य प्रदेश के सीधी में हुए पेशाब कांड का मामला शांत नहीं हुआ है और अब एक ऐसा ही मामला प्रदेश के मंडला जिले से सामने आया है। यहां बिछिया विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल लफरा में लघुशंका के बीच कुछ शरारती लड़के बच्चियों के पानी बोतल में पेशाब कर रख देते हैं, जिसकी जानकारी बच्चियों ने शाला प्रबंधन एवं अपने पालकों को दी, पालकों ने इसकी सूचना ग्राम कोटवार को भी दी है। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

छात्राओं ने प्रिंसिपल से की शिकायत

वहीं स्कूल पर प्रभारी प्राचार्य का भी कोई अंकुश नहीं है। पूर्व में भी शराब,कबाब का जोर विदाई समारोह में चला था, जहां बच्चियों को फिल्मी गानों पर नचाया गया था। जिसका विरोध शाला प्रबंधन समिति, जनपद पंचायत सदस्य शिक्षा समिति एवं ग्राम पंचायत में दर्ज कराया गया था। इसके बाद भी यह घिनौनी हरकत कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता।

वहीं इस शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद बच्चियों के परिजनों और ग्रामीणों ने मांग की है कि वर्तमान शाला प्रबंधन समिति को भंग करते हुए प्रभारी प्राचार्य को हटाने के साथ ही इस तरह की हरकत करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। नहीं तो बच्चियों को इस शाला में कोई नहीं पढ़ाना चाहेगा।

दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग

वहीं इस पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए। अब देखना होगा की प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सीधी पेशाब कांड मे तो पैर धुल रहे थे अब यहां क्या करते है।

ये भी पढ़ें: 

Mahendra Singh Dhoni: धोनी के पास है बाइक का शानदार कलेक्शन, वायरल हुआ वीडियो

Shivraj Cabinet Decisions: लाड़ली बहना योजना में बदला नियम! अब इतनी जमीन होने पर भी मिलेगा लाभ!! 25 जुलाई से रजिस्ट्रेशन होंगे शुरू

IND W vs BAN W 2nd ODI: वनडे इंटरनेशनल महिला किक्रेट के दूसरे मुकाबले में बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Gmail Hacks: अगर जीमेल स्टोरेज हो गया है फुल तो करें, ये काम मिलेगा 4000 GB मुफ्त स्टोरेज

कौन थे Nelson Mandela ? जिन्हे पूरी दुनिया आज याद कर रही है

MP News,  MP Mandala News, MP Mandala  latest News, Mandala Urine scandal, Mandala News, एमपी समाचार, एमपी मंडला समाचार, एमपी मंडला ताजा समाचार, मंडला समाचार, मंडला पेशाब कांड

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article