MP News: आज लाडली बहनों को मिलेगी सौगात, अब हर महीने आएंगे 1500 रुपए

MP News: आज लाडली बहनों को मिलेगी सौगात, अब हर महीने आएंगे 1500 रुपए

आज लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से योजना की नई किस्त जारी करेंगे। अब लाडली बहनों को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। प्रदेश की 1.26 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। जून 2023 से अक्टूबर 2025 तक सरकार कुल 29 किस्तें जारी कर चुकी है। अब तक 44 हजार 917 करोड़ 92 लाख रुपए से अधिक की राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article