मंदसौर में तालाब में नहाने गए तीन मासूमों डूबे: गोताखोरों ने निकाले तीनों के शव, गांव में पसरा मातम

MP News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के देवरिया विजय में तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

मंदसौर में तालाब में नहाने गए तीन मासूमों डूबे: गोताखोरों ने निकाले तीनों के शव, गांव में पसरा मातम

MP News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के देवरिया विजय में तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चे दोपहर में नहाने के लिए गए थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे, जिससे परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब के किनारे बच्चों के कपड़े और जूते मिलने से परिजनों को शंका हुई और शाम करीब 4 बजे तालाब में तलाशी अभियान शुरू किया गया।

तीनों बच्चों के शव निकाले

घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी हेमलता कुरील, एसडीओपी निकिता सिंह, सुवासरा थाना टीआई राजेंद्र पंवार, तहसीलदार और विधायक हरदीप सिंह डंग ने मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलाकर लगभग 2 घंटे की तलाशी के बाद तीनों बच्चों के शव निकाले गए।

इन तीन बच्चों की हुई मौत

मृतकों में आदेश पिता मुकेश सूर्यवंशी उम्र (12), अनमोल पिता बालू उर्फ बालाराम सूर्यवंशी (13) और महेश पिता ईश्वरलाल सूर्यवंशी (12) शामिल हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुवासरा के शासकीय अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article