MP News: MP में SIMI के इस आतंकवादी को NIA कोर्ट ने क्यों सुनाई 4 बार उम्रकैद की सजा?

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आतंकी अबू फैसल को एक बार फिर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। खंडवा जेलब्रेक मामले...

MP News: MP में SIMI के इस आतंकवादी को NIA कोर्ट ने क्यों सुनाई 4 बार उम्रकैद की सजा?

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है कि आतंकी अबू फैसल को एक बार फिर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

कई आरोप हैं फैसल पर

खंडवा जेलब्रेक मामले में अबू फैसल को भोपाल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

2013 में खंडवा जेल ब्रेक के दौरान, पुलिस कर्मियों को जान से मारने की कोशिश,पुलिस की गाड़ी और रिवाल्वर छीनने के आरोप सहित अन्य मामले में सजा सुनाई गई है।

आतंकी अबू फैज़ल भोपाल सेंट्रल जेल में पहले से ही सजा काट रहा था। अबू के अन्य साथी 2016 में एनकाउंटर में मारे गए थे।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मामला ये है कि अबू फैसल ने 2013 में खंडवा जेल ब्रेक के दौरान, पुलिस कर्मियों को जान से मारने की कोशिश की थी।

इसी के साथ फैसल पर पुलिस की गाड़ी और रिवाल्वर छीनने के आरोप शामिल हैं। इन्ही आरोपों के कारण फैसल को भोपाल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अबू फैसल ने ATS आरक्षक सीताराम यादव की 28 नवंबर, 2009 को खंडवा में ईद पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीताराम यादव को मारने की साजिश में फैसल के साथ 4 अन्य लोग शामिल थे।

2011 में किया था पुलिस ने गिरफ्तार

फैसल को 27 जून, 2011 को भोपाल में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और 29 दिसंबर, 2011 को खंडवा अदालत में उसके खिलाफ मुकदमा शुरू हो गया था।

वह 2013 में सिमी के 5 और कार्यकर्ताओं के साथ खंडवा जेल से फरार हो गया था, लेकिन 2 महीने बाद फिर पुलिस ने उसे पकड़ा लिया था।

ये भी पढ़ें: 

Top News Today in Hindi: आज की पहली बड़ी खबर, असम के गुवाहाटी में भूकंप के झटके, तेलंगाना के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में UAPA के तहत FIR दर्ज, पूर्व CM अशोक गहलोत पर लगा ये बड़ा आरोप

Bhopal News: अरेरा कॉलोनी में चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला, BJP कार्यकर्ता की कटी उंगलियां

MP Aaj Ka Mudda: नई दिल्ली से ‘नया’ मैसेज, क्‍या नए चेहरे को मिलेगी मध्यप्रदेश की कमान?

Lamborghini Revuelto Launch: लॉन्च हुई नई स्पोर्ट्स कार,कीमत जानकार उड़ जाएंगे आपके होश

mp news, bhopal news, khandwa jail break case, abu faisal, abu faisal news, simi aatankwadi 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article