MP News: विदिशा में सफाईकर्मियों का धरना जारी, घरों में लगे कचरे के ढेर,लोगों को सता रहा डेंगू का डर

जिले में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है और जगह-जगह गंदगी का अंगार लगा हुआ है।

MP News: विदिशा में सफाईकर्मियों का धरना जारी, घरों में लगे कचरे के ढेर,लोगों को सता रहा डेंगू का डर

विदिशा। जिले में सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है और जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं अब आलम यह हैं कि दो दिन से एक ट्राली में पड़ी मृत गाय को भी नहीं हटाया गया।

इधर शहर में गंदगी होने से लोगों को डेंगू फैलने डर सता रहा है। अगर जल्दी ही सफाई व्यवस्था शुरू नहीं की गई, तो शहर में कई बीमारियां अपने पैर पसार सकती हैं।

दो दिन से हड़ताल पर सफाईकर्मी

दरअसल नगर पालिका के 600 सफाईकर्मी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगरवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे गए हैं। जिसके बाद से सफाई व्यवस्था ठप हो गई और शहर के मुख्य मार्गों से लेकर कालोनियों तक जगह-जगह कचरे के ढ़ेर गलए गए हैं।

इधर कचरा घरों से कचरा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे कचरा घरों से दुर्गंध आने लगी और रहवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर पालिका परिसर में भी एक गाय मृत पड़ी हुई है, जिने हटाया नहीं गया है।

घरों में लग रहे कचरे के ढेर

बता दें कि शहर में प्रतिदिन 50 से 60 टन कचरा निकलता है। वहीं दो दिन से शहर का कचरा नहीं उठाया गया है, जिससे करीब सौ टन से अधिक कचरा सड़कों पर पड़ा हुआ है। साथ ही कचरा वाहन नहीं आने से घरों में भी कचरे के ढेर लग रहे हैं।

वहीं दो दिन से नालियों की सफाई नहीं की गई, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। खासकर त्योहार के मौके पर शहर में सफाई नहीं होने से जनता में काफी नाराजगी है।

ये भी पढ़ें: 

Exam Tips: एग्जाम पीरियड में इन बातों का रखे ध्यान, सफलता की मिलेगी पूरी गारंटी

Career Tips: अच्छी जॉब पाना बन जाएगा आसान, अगर इन 5 करियर टिप्स पर करेंगे काम

CG Election 2023: कांग्रेस का अभेद किला है सीतापुर, जानिए क्‍या हैं यहां के चुनावी समीकरण

M.S. Swaminathan: राष्ट्रपति मुर्मू, खरगे और राहुल गांधी ने स्वामीनाथन के निधन पर जताया शोक

Historical Places: कोणार्क से भी पुराना सूर्य मंदिर यूपी के इस छोटे से जिले में, दोनों के बीच है ख़ास रिश्ता

MP News, Safai Karmachari Strike, Vidisha News, Vidisha Municipality, Bansal News, मप्र न्‍यूज, सफाई कर्मिय हड़ताल, विदिशा न्‍यूज, विदिशा नगर पालिका, बंसल न्‍यूज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article