New Parliament Building: मध्य प्रदेश के इंदौर में बने अशोक चक्र से सजा है नया ससंद भवन

नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के अध्यक्ष की कुर्सी के पीछे विशाल अशोक चक्र लगा है, जो मध्य प्रदेश के इंदौर से लाया गया है.

New Parliament Building: मध्य प्रदेश के इंदौर में बने अशोक चक्र से सजा है नया ससंद भवन

न्यू पार्लियामेंट बिल्डिंग (New Parliament Building) के उद्घाटन में मात्र एक दिन बचा है। कल शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक विडियो जारी कर नई संसद भवन का फर्स्ट ऑफिशियल लुक जारी किया। इस विडियो में अशोक स्तंभ से लेकर सांसदों के बैठने वाला कक्ष दिख रहा है।

1 मिनट 48 सेकंड की विडियो

पीएम मोदी की ट्विटर हैंडल से जारी यह विडियो लगभग 1 मिनट 48 सेकंड की है। न्यू पार्लियामेंट बिल्डिंग के इस वीडियो की शुरुआत प्रवेश द्वार से होती है। फिर गुंबद पर लगा अशोक स्तंभ का सिंह चिन्ह दिखता है। इसके बाद नए संसद भवन की बाहरी दीवारें, फिर लोकसभा और राज्यसभा का दृश्य नजर आता है। विडियो में दिख रहा है कि लोकसभा और राज्यसभा के अध्यक्ष की कुर्सी के पीछे विशाल और भव्य अशोक चक्र स्थापित है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1662069125257269252

इंदौर में बना है अशोक चक्र

न्यू पार्लियामेंट बिल्डिंग के लोकसभा और राज्यसभा के स्पीकर की सीट के पीछे इसे लगाने का उद्देश्य संसद को सदैव कार्यरत और प्रगतिशील दर्शाना है। यह अशोक चक्र मध्य प्रदेश के इंदौर में बना है। इसे मिश्र धातु से बनाया गया है। यह चक्र न्याय का धर्मचक्र भी है, जो लोकसभा और राज्यसभा के स्पीकर के 'अहिर्निशं सेवामहे' और निष्पक्षता को भी उजागर करता है।

new-parliament-building-ashok-chakra

अशोक चक्र की विशेषताएं

अशोक चक्र में कुल 24 तीलियां होती हैं। ये तीलियां दिन और रात के 24 घंटे का प्रतीक हैं। इन तीलियों के साथ यह चक्र कर्त्तव्य और निरंतरता को प्रदर्शित करता है। साथ ही इसमें एकता और सहयोग की भावना भी अन्तर्निहित होती है। इसमें विचारों में नयापन, व्यापकता और बौद्धिकता के साथ शक्ति और अधिकारों का गलत उपयोग न करने की बात भी निहित होता है।

न्यू पार्लियामेंट बिल्डिंग में लोकसभा और राज्यसभा के स्पीकर की सीट के पीछे अशोक चक्र लगाने का मकसद व्यक्ति और राष्ट्र को सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक और विकास के साथ-साथ सभी को न्याय उपलब्धता का संदेश देना है।

ये भी पढ़ें:

Baba Ramdev Supports Wrestlers: बृजभूषण शरण सिंह पर भड़के बाबा रामदेव, पहलवानों के समर्थन में कही बात

Google Maps Street View: वापस आ गया Google Maps का खास फीचर, हर शहर और गली को वर्चुअली 360 डिग्री में देख सकेंगे

Karnataka Indira Canteen: अब फिर से मिलेगा 5 रुपए में नाश्ता और 10 रुपए में भर पेट खाना, शुरू हुई कैंटीन

CG Mobile Dam News: मोबाइल के लिए जलाशय खाली कराने के मामले में अधिकारी ने यह दी सफाई

MP Election 2023: चुनावी साल में क्या है BJP का अगला बड़ा दाव?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article