MP News: संजीवनी एम्बुलेंस और जननी एक्सप्रेस का सीएम करेंगे लोकार्पण, जानें क्या है नई एम्बुलेंस सेवा

भोपाल। MP Ambulance Service मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाओं के विस्तार के लिये एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली में 108 संजीवनी एम्बुलेंस और जननी एक्सप्रेस का 29 अप्रैल को पूर्वान्ह 11.15 बजे लाल परेड ग्राउण्ड पर लोकार्पण करेंगे।
जानें पूरी खबर
एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली में संचालित एम्बुलेंस की संख्या 1445 से बढ़ाकर 2052 की गई है। नई एम्बुलेंस सेवा में मुख्यत: 3 प्रकार के वाहन सम्मिलित हैं। इनमें एडवांस लाइफ सपोर्ट वाहन, जिनकी संख्या वर्तमान में 75 थी, जिसे बढ़ाकर 167 किया गया है। बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस, जिनकी संख्या 531 थी, इसे बढ़ाकर 835 किया जा रहा है। जननी एक्सप्रेस वाहनों की संख्या 839 से बढ़ाकर 1050 की गई है।
मध्यप्रदेश में आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाओं का विस्तार
———-➡️मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj द्वारा 108 संजीवनी एम्बुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस का लोकार्पण
🗓️29 अप्रैल 2022
🕙सुबह 11:15 बजे
🏢लाल परेड ग्राउंड, भोपाल#JansamparkMP #HealthDepartmentMP pic.twitter.com/6PsVFYYle7— DIRECTORATE OF HEALTH SERVICES, MP (@healthminmp) April 28, 2022
0 Comments