MP: खेल मंत्री ने इस चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की

MP News: प्रदेश खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भोपाल में हो रही 12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 का शुभारंभ किया। उन्होंने दिल्ली और गुजरात के खिलाड़ियों से मुलाक़ात कर बेहतर खेल के प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।
जानें क्या बोली मंत्री सिंधिया
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होकर हॉकी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट में देश की बेहतरीन 27 महिला हॉकी टीमें अपना हुनर दिखाएंगी। खेल मंत्री ने भोपाल में आयोजित 12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 में दिल्ली और गुजरात के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की।
भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होकर हॉकी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
टूर्नामेंट में देश की बेहतरीन 27 महिला हॉकी टीमें अपना हुनर दिखाएंगी।#IndiaKaGame pic.twitter.com/Ai2PYfsI6y
— Yashodhara Raje Scindia (@yashodhararaje) May 6, 2022
0 Comments