MP News: कर्ज में डूबे मजदूर की चमकी किस्मत, पन्ना की खदान में मिला 1 करोड़ का हीरा, अब टैक्स कटकर इतने रुपए मिलेंगे

MP News: कर्ज में डूबे मजदूर की चमकी किस्मत, पन्ना की खदान में मिला 1 करोड़ का हीरा, अब टैक्स कटकर इतने रुपए मिलेंगे

MP News: कर्ज में डूबे मजदूर की चमकी किस्मत, पन्ना की खदान में मिला 1 करोड़ का हीरा, अब टैक्स कटकर इतने रुपए मिलेंगे

हाइलाइट्स

  • पन्ना के मजदूर की चमकी किस्मत
  • सालों की खोज के बाद मिला हीरा
  • हीरे की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

MP News: किस्मत कैसे पलटती है ये पन्ना की इस घटना से पता चलता है. जहां कर्ज में डूबे एक किसान ने की किस्मत अचानक चमकी मजदूर को खदान में करीब 1 करोड़ रुपए की कीमत का हीरा (Diamond) मिल गया. मजदूर का नाम चुनवादा गोंड है. उसने जिले की कृष्ण कल्याणपुर  की उथली हीरा खदान में 19.22 कैरेट का बेशकीमती हीरा ढुंढ निकाला. मजदूर ने हीरे को ऑफिस में जाकर जमा करा दिया जिसको नीलामी में रखा जाएगा और मजदूर को टैक्ट काटने के बाद बाकी रुपए दिए जाएंगे.

200 रुपए में लिया था खादान का पट्टा

publive-image

मजदूर ने खदान का पट्टा 200 रुपए में लिया था. हीरा कार्यालय से 20 मई 2024 को कृष्ण कल्याणपुर के पटी क्षेत्र में हीरा खदान खोदने के लिए पट्टा लेने के बाद उसने खुदाई शुरू की. हीरा कार्यालय से उसे 8×8 मीटर जगह उत्खनन के लिए दी गई थी.

पत्नी बच्चों के साथ दिन रात करता था मेहनत

publive-image

गरीब आदिवासी चुनवादा ने दिन-रात पत्नी और बच्चों के साथ खदान में हीरा तलाशने के लिए मेहनत करता था. करीब दो महीने की मेहनत में उसकी किस्मत चमकी और हीरे की चमक उसकी आंखों में दिखाई दी. मजदूर को 19 कैरेट का हीरा मिला. जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ है. चुनवादा के बड़े बेटे ने बुधवार को हीरा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाया है. जिसकी अब नीलामी होगी.

टैक्स के बाद मिलेंगे इतने पैसे

publive-image

हीरे की नीलाम होने पर 12% टैक्स और 1% टीडीएस काटकर बाकी रकम हीरा धारक यानी मजदूर के खाते में भेजी जाएगी. मान लें अगर हीरा 1 करोड़ में बिकता है तो 1 फीसदी टीडीएस यानी 1 लाख रुपए और 12 प्रतिशत टैक्स यानी 12 लाख रुपए काटकर शेष 87 लाख रुपए मजदूर को भेज दिए जाएंगे.

हीरा अधिकारी बोले उज्जवल किस्म का है हीरा

हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि 19.22 कैरेट का यह हीरा उज्ज्वल किस्म का है. इसलिए इस हीरे की अच्छी कीमत मिल सकती है. दीपावली के समय इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ से ज्यादा भी जा सकती है. हीरा कार्यालय पन्ना के पारखी अनुपम सिंह ने कहा कि यह हीरा 2024 में मिला अब तक का सबसे बड़ा  हीरा है.

कर्ज चुकाएंगे और फिर मकान बनवाएंगे

publive-image

खदान के मालिक चुनवादा आदिवासी के बेटे राजू ने बताया कि उनकी पारिवारिक स्थिति बहुत खराब थी. दूसरों के यहां ट्रैक्टर चलाकर घर का खर्च चलाते थे. इसके बाद 10 सालों से पिता, भाई और अन्य परिजनों के साथ मिलकर हीरा खोजने का काम कर रहे थे. आखिर 10 साल बाद उन्हें हीरा मिला है.राजू ने कहा कि उसके परिवार पर करीब चार लाख का कर्ज है. जिसे रकम मिलने पर सबसे पहले उतारेंगे. इसके बाद बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं.उसके बाद कहीं जमीन खरीद कर मकान बनवाएंगे.

यह भी पढ़ें: सिवनी में 3 Idiots मूवी की तर्ज पर हुई Delivery: गांव की ही दूसरी महिला बनी रैंचो, परिजन बोले All is Well

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article