MP News: सागर जिले के इस अभयारण्य में आ सकते हैं चीते, NTCA ने बताया उपयोगी

मध्‍यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के बाद अब सागर जिले की रहली तहसील के नौरादेही वन्य-जीव अभयारण्य में भी चीते लाए जा सकता हैं।

MP News: सागर जिले के इस अभयारण्य में आ सकते हैं चीते, NTCA ने बताया उपयोगी

सागर। मध्‍यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के बाद अब सागर जिले की रहली तहसील के नौरादेही वन्य-जीव अभयारण्य में भी चीते लाए जा सकता हैं।इस संबंध में केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने पत्र लिखकर जानकारी दी है।

NTCA ने बताया उपयोगी

बता दें कि राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण और भारतीय वन्य-जीव संस्थान ने वैज्ञानिक अध्ययन के बाद नौरादेही वन्य-जीव अभयारण्य को चीतों के लिये उपयोगी बताया है।

केन्द्रीय वन मंत्री ने मंत्री गोपाल भार्गव को लिखा पत्र

इधर केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मध्‍यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को पत्र लिख कर इस संबध में जानकारी दी है। केन्द्रीय वन मंत्री ने लिखा कि चीता एक्शन प्लान के तहत चीता का प्रमोचन भविष्य में नौरादेही वन्य-जीव अभयारण्य में किया जा सकता है।

मंत्री गोपाल भार्गव ने किया था अनुरोध

मंत्री भार्गव ने भी केन्द्रीय वन मंत्री को पत्र लिखकर नौरादेही अभयारण्य को चीता पुनर्स्थापना के लिये चयनित किये जाने का अनुरोध किया था। इस पर केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा नौरादेही अभयारण्य का अध्ययन कर सहमति प्रदान की गई है।

 ये भी पढ़ें: 

RJD leader Prabhunath Singh: सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राजद नेता को दिया झटका, सुनाई आजीवन कारावास की सजा

G20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने जताई उम्‍मीद, जी20 सम्मेलन में शामिल होंगे शी चिनफिंग

Vikram Lander: क्या आप जानते हैं, चांद पर भी आता है भूकंप, विक्रम लैंडर ने दर्ज किया कंपन

Surya Nakshatra Parivartan 2023: सूर्य ने बदला नक्षत्र, अच्छी बारिश के आसार, इस दिन से मानसून की विदाई

Commercial LPG Cylinder: आज 1 सितंबर से सस्ता हुआ कॉमर्शियल LPG सिलेंडर, जानिए शहरों में कितना हुआ दाम

Sagar News, NTCA, Nauradehi Wildlife Sanctuary, won, Union Forest Minister Bhupendra Yadav, Minister Gopal Bhargava, MP News, सागर न्यूज, NTCA, नौरादेही वन्य-जीव अभयारण्य, जीता, केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव, मंत्री गोपाल भार्गव, मप्र न्‍यूज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article