MP NEWS: तेंदुए ने आधे घंटे के लिए रोका ट्रैफिक,फुटपाथ पर बैठा रहा, राहगीरों ने बनाए वीडियो

MP NEWS: तेंदुए ने आधे घंटे के लिए रोका ट्रैफिक,फुटपाथ पर बैठा रहा, राहगीरों ने बनाए वीडियोMP NEWS: Leopard stopped traffic for half an hour, sat on the sidewalk, passersby made videos

MP NEWS: तेंदुए ने आधे घंटे के लिए रोका ट्रैफिक,फुटपाथ पर बैठा रहा, राहगीरों ने बनाए वीडियो

सिवनी। शुक्रवार दोपहर सिवनी से 30 किलोमीटर दूर सिवनी-नागपुर नेशनल हाईवे पर राहगीरों को आश्चर्य करने वाला नजारा देखने को मिला यहां करीब आधे घंटे के लिए एक तेंदुए ने ट्रैफिक रोक दिया। यह तेंदुआ ओवरब्रिज के ऊपर फुटपाथ पर काफी देर तक बैठा रहा। वहां से गुजरने वाले लोगों ने अपने फोन से तेंदुए का वीडियो भी बनाया। हालांकि कुछ समय बाद जब लोगों ने गाड़ी के हॉर्न बचाए तो तेंदुआ वहां से भाग गया और उसने फ्लाईओवर की गैलरी में छलांग लगा दी। यह नजारा दोपहर करीब तीन बजे के आस-पास का बताया जा रहा है। पहले तो लोग तेंदुए को देखकर एक बार के लिए सहम गए थे। लेकिन कुछ देर बाद लोगों ने हिम्मत की और तेंदुए का वीडियो बना लिया।

वन्य प्राणियों की सुविधा के लिए बनाया गया फोरलेन

मोहगांव से खवासा तक इस फोरलेन का निर्माण मुख्य रूप से वन्य प्राणियों की सुविधा के लिए बनाया गया है। वन्य प्राणी इस फोरलेन पर ना आए इसके लिए फोरलेन के दोनों तरफ ऊंची जालियां लगाई गई। हालांकि इन जालियों में कुछ जगह खुली हुई है उन्हीं में से यह वन्य प्राणी फोरलेन में आ जाते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 2 महीनों में इसी फोरलेन पर रायगिरों द्वारा तेंदुआ और टाइगर देखे जा चुके हैं। वहीं वन्य प्रणियों के इस तरह से  फोरलेन पर आने के बाद वन्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article