MP News: विधानसभा चुनाव तक इकबाल सिंह बैंस बने रहेंगे मुख्य सचिव, बढ़ा कार्यकाल

मध्यप्रदेश में नवंबर से प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल बढ़ा दिया है। अब ये 30 नवंबर 2023 तक प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे।

MP News: विधानसभा चुनाव तक इकबाल सिंह बैंस बने रहेंगे मुख्य सचिव, बढ़ा कार्यकाल

भोपाल। MP News मध्यप्रदेश में नवंबर से प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल बढ़ा दिया है। अब ये 30 नवंबर 2023 तक प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे।

बीते दिनों से ये चर्चाएं हो रही थीं कि इनके कार्यकाल की अवधि छह माह बढ़ाई जा सकती है। जिस पर अब मुहर लग गई है। प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल खत्म होने वाला था, लेकिन विधानसभा चुनाव तक इकबाल सिंह बैंस मुख्य सचिव बने रहेंगे। इसके पहले 1 दिसंबर 2022 से 31 मई 2023 तक उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था।

कौन है इकबाल सिंह बैंस

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस 1985 बैच के आईएएस अफसर हैं। ये मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव रह चुके हैं। बैंस जुलाई 2013 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त सचिव बनकर चले गए थे, तो उन्हें सरकार बनने के बाद अगस्त 2014 में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से आग्रह करके वापस बुलाया और अपना प्रमुख सचिव बनाया था।

आनंद विभाग का किया था गठन

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को सख्त प्रशासक माना जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करके उन्होंने यह साबित भी किया है। देश में पहली बार आनंद विभाग का गठन भी उनकी ही पहल पर किया गया था। इतना ही नहीं वे कृषि, उद्यानिकी, ऊर्जा, विमानन, आबकारी आयुक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य जैसे विभागों में भी काम कर चुके हैं। साथ ही सीहोर, खंडवा, गुना और भोपाल कलेक्टर भी रह चुके हैं।

MP News, MP Chief Secretary Iqbal Singh Bains, MP Breaking, MP Election 2023

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article