MP News: पंचायत सचिवों को बड़ी सौगात देने की तैयारी, महासम्मेलन में सातवां वेतनमान-पदोन्नति को लेकर हो सकती बड़ी घोषणा

3 अगस्त को CM Shivraj पंचायत सचिवों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। महासम्मेलन में सातवां वेतनमान और पदोन्नति को लेकर घोषणा कर सकते हैं।

MP News: पंचायत सचिवों को बड़ी सौगात देने की तैयारी, महासम्मेलन में सातवां वेतनमान-पदोन्नति को लेकर हो सकती बड़ी घोषणा

भोपाल। MP Panchayat Sachiv Mahasammelan: गुरूवार को सीएम शिवराज प्रदेश के पंचायत सचिवों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। जी हां 3 अगस्त को प्रदेश में पंचायत सचिवों का महासम्मेलन लाल परेड ग्राउंड में होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान पंचायत सचिवों के लिए सातवां वेतनमान और पदोन्नति को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

पंचायत सचिवों को ये भी सौगातें

आपको बता दें बीते ​कई दिनों से पंचायत सचिव भी सातवें वेतनमान को लेकर मांग कर रहे हैं। चुनावी साल में बीजेपी किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाहती। हर वर्ग को साधने में सत्ताधारी पार्टी लगी है। ऐसे में एक बार फिर सीएम पंचायत सचिवों को पदोन्नति का तोहफा दे सकते हैं। इतना नहीं इसमें प्रदेश की 23 हजार पंचायतों से 2023 का रास्ता खुलेगा।

19 हजार 500 पंचायत सचिव को मिलेगी सौगात

जानकारी के अनुसार प्रदेश के 19 हजार 500 पंचायत सचिव ऐसे हैं जिन्हें लेकर सीएम शिवराज पदोन्नति की घोषणा कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शिवराज इनके स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ और सेवा निवृत्त होने पर एक मुश्त राशि देने पर भी फैसला हो सकता है।

panchayat sachiv maha sammelan, mp hindi news, mp breaking news, cm shivraj, 7 th pay, increment of panchayat sachiv, bhopal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article