MP News: शहडोल में खलिहान में रखी फसल में लगाई आग, 40 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर राख

MP News: मध्यप्रदेश के शहडोल में खिलहान में रखी फसल में आग लग गई। खबर जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोशम टोला की है जहां...

MP News: शहडोल में खलिहान में रखी फसल में लगाई आग, 40 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर राख

MP News: मध्यप्रदेश के शहडोल में खिलहान में रखी फसल में आग लग गई। खबर जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोशम टोला की है जहां अज्ञात बदमाशों ने खिलहान में रखी फसल में आग लगा दी।

धान में बदमाशों ने लगाई आग

दरअसल मामला मध्यप्रदेश के शहडोल की है जहां जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोशम टोला में अज्ञात बदमाशों ने खिलहान में रखी फसल में आग लगा दी।

बेमौसम बरसात से जंहा एक ओर फसल को नुकसान हो रहा था, तो वहीं दूसरी ओर बारिश से बचाने के लिए खलिहान में रखी धान में बदमाशों ने आग लगा दी।

हजारों का हुआ नुकसान

किसान का नाम वारिश अली बताया जा रहा है। इसी के साथ बताया जा रहा है कि 40 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर राख हो गया।

अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। कई हजारों के धान का नुकशान हो गया, जिससे किसान को दोहरी मार झेलनी पड़ी है।

मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस

मामले की जानकरी लगने पर जैतपुर पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों की धान जलकर राख हो गई थी। जैतपुर पुलिस मामले की पड़ताल में लग चुकी है।

ये भी पढ़ें: 

Lawrence Bishnoi Gang: दिल्ली पुलिस ने पकड़े गैंग के दो शूटर्स, गोलीबारी की हुई घटना

Bhopal Ijtima 2023: तब्लीगी इज्तिमा का आज दूसरा दिन, मौलाना इलियास ने यकीन पर दिया जोर

9 December History: आज का दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है, जानें आज की कुछ और महत्वपूर्ण घटनायें

आज की बड़ी खबरें: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ मुठभेड़, दो गिरफ्तार; CG में छात्राओं के हाथ पर डाला खौलता तेल, प्रिंसिपल-टीचर सस्पेंड

Akbaruddin Owaisi: सरकार ने AIMIM विधायक को नियुक्त किया तेलंगाना प्रोटेम स्पीकर, ली शपथ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article