MP News : सीधी हादसे में मृतकों का बढ़ा आंकड़ा, 15 की मौत, 61 घायल

MP News : सीधी हादसे में मृतकों का बढ़ा आंकड़ा, 15 की मौत, 61 घायल MP News: Death toll rises in direct accident, 15 killed, 61 injured/pds

MP News : सीधी हादसे में मृतकों का बढ़ा आंकड़ा, 15 की मौत, 61 घायल

सीधी। MP News एमपी के सीधी में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। तो वहीं ताजा अपडेट के अनुसार 61 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। आपको बता दें Madhya Pradesh News: बीती रात सीधी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया था। दो बस और एक हाईवा की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। जिसके बाद गंभीर घायलों को रीवा मेडिकल शिफ्ट कर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार MP News हादसा मोहनिया टनल के पास बरखड़ा गांव के नजदीक हुआ था। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को टक्कर मार दी थी। जिसक बाद दो बसें खाई में जा गिरी थी। तो वहीं एक बस सड़क पर पलट कर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। ये बसें सतना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रीवा कमिश्‍नर और आइजी मौके पर पहुंचे थे। इसी के बाद सीएम शिवराज ने भी जाकर घटना की जानकारी ली थी।

मृतकों के परिजनों को सीधी में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया था। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सभी दिशा निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था सीधी में बस पलटने से हुई दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

साथ ही उन्होंने घोषणा की थी कि हादसे में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख तथा सामान्य घायलों को ₹1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा सीएम शिवराज ने की है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article