MP News: दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर का अनोखा अंदाज, जानें ट्विटर पर ऐसा क्या लिखा जिसकी हर जगह हो रही चर्चा

MP News: दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने अनोखे अंदाज में अपने छुट्टी पर जाने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि वे अवकाश पर जा रहे हैं।

MP News: दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर का अनोखा अंदाज, जानें ट्विटर पर ऐसा क्या लिखा जिसकी हर जगह हो रही चर्चा

हाइलाइट्स

  • दमोह कलेक्टर का अनोखा अंदाज
  • ट्वीट करके जनता को दी छुट्टी की जानकारी
  • ट्वीट में लिखा, तो फिर मिलते हैं ब्रेक के बाद

MP News: 'मैं आज रात से एक सप्ताह की छुट्टी पर जा रहा हूं'... दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने एक्स पर ट्वीट करके जनता को अपने अवकाश पर जाने की जानकारी दी। शायद मध्यप्रदेश में पहली बार किसी कलेक्टर ने ट्वीट करके अपनी छुट्टी की बात बताई है। दमोह कलेक्टर के इस अनोखे अंदाज की हर जगह चर्चा हो रही है।

कलेक्टर सुधीर कोचर का ट्वीट

https://twitter.com/CollectorDamoh/status/1809281768782197018

कलेक्टर सुधीर कोचर ने एक्स पर लिखा कि मैं आज रात से एक सप्ताह की छुट्टी पर जा रहा हूँ। इस अवधि में कलेक्टर पद का प्रभार श्री अर्पित वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पास रहेगा। 15 जुलाई को मैं वापस लौट आऊंगा। तो फिर मिलते हैं ब्रेक के बाद ! अपना ख्याल रखियेगा।

कलेक्टर की पोस्ट पर दमोह की जनता ने किए कमेंट

कलेक्टर सुधीर कोचर के ट्वीट पर दमोह के लोगों ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा सर पता नहीं 7 दिन में क्या होगा दमोह का आपके बिना। हमें आशा है जल्दी ही आएंगे आप। आप जैसा दमोह में कोई नहीं आया, बाकी सब तो हाजमोला हैं। सर जल्दी आना दमोह को आपकी जरूरत है। मिस यू सर जी।

एक यूजर ने लिखा अवकाश के लिए शुभकामनाएं। व्यस्त जीवन में कुछ निजी लम्हे भी होते हैं। शासकीय कर्तव्य के साथ परिवार की भी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। आशा है आपका अवकाश आनंदमय होगा..

वहीं एक यूजर ने लिखा सर जी आपका कार्य कोई नहीं संभाल सकता। किसी में क्षमता नहीं।

एक यूजर ने लिखा सर आ ही जाना। दमोह की जनता की ओर से धन्यवाद महोदय।

MP में संभवत: ये पहला मामला

मध्यप्रदेश में संभवत: ये पहला मामला है जब किसी कलेक्टर ने छुट्टी पर जाने से पहले जनता को ट्विटर पर जानकारी दी हो। कलेक्टर कोचर का ये अंदाज सभी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

जिला पंचायत CEO पर अतिरिक्त प्रभार

कलेक्टर सुधीर कोचर की गैरमौजूदगी में जिला पंचायत CEO अर्पित वर्मा के पास कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। उन्होंने ट्वीट में इसकी जानकारी दी है।

छुट्टी पर जाने से पहले सीएम मोहन के कार्यक्रम से जुड़े कलेक्टर

https://twitter.com/CollectorDamoh/status/1809210147967045732

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर छुट्टी पर जाने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े थे। सीएम मोहन यादव ने टीकमगढ़ के छिपरी में सिंगल क्लिक के जरिए लाड़ली बहनों को राशि ट्रांसफर की थी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधायक जयंत मलैया के साथ कलेक्टर सुधीर कोचर सीएम के कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। उनके साथ कुछ लाड़ली बहनें और महिला बाल विकास के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में पहली बार वनकर्मी को शहीद का दर्जा, जंगल की आग बुझाते वक्त बिगड़ी थी राजेंद्र कुसरे की तबीयत

IAS मयंक के ट्रांसफर के बाद संभाली थी दमोह की कमान

IAS सुधीर कोचर ने IAS मयंक अग्रवाल का ट्रांसफर होने के बाद दमोह की कमान संभाली थी। वे दमोह में पहली बार कलेक्टर बनकर आए। इससे पहले IAS कोचर किसी जिले के कलेक्टर नहीं रहे थे। 2014 बैच के IAS अधिकारी कोचर मूल रूप से खरगोन के रहने वाले हैं। दमोह कलेक्टर बनने से पहले वे मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article