MP News: भगवान शिव को ईंट सिमेंट से चुनवाया, 3 महिलाएं बोलीं सपने में भगवान ने दिया था आदेश, ये है पूरा मामला

MP News: ग्वालियर के सिटी सेंटर में अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां तीन सनकी महिलाओं ने एक मंदिर में शिवलिंग को ईंट और सीमेंट से चुनवा दिया है

MP News: भगवान शिव को ईंट सिमेंट से चुनवाया, 3 महिलाएं बोलीं सपने में भगवान ने दिया था आदेश, ये है पूरा मामला

हाइलाइट्स

  • महिलाओं ने शिवलिंग को ईंट सीमेंट से चुनवाया
  • बोली सपने में शिव भगवान ने दिया था आदेश
  • ढंकने के बाद अंदर शिवलिंग का आकार बड़ रहा है

MP News: ग्वालियर के सिटी सेंटर में अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां तीन सनकी महिलाओं ने एक मंदिर में शिवलिंग को ईंट और सीमेंट से चुनवा दिया है. रविवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग का यह हाल देखकर वहां तनाव फेल गया। हंगामा होते ही पता लगा कि पास ही राजीव आवास मल्टी में रहने वाली तीन महिलाओं ने यह किया है.

भगवान शिव ने सपने में दिया था आदेश

जब लोग मंदीर पहुंचे तब पता चला महिला ने उन्हें बताया कि शिवजी ने रात को सपना दिया था जिसमें वे अपनी पिंडी को बड़ा करने के लिए कह रहे थे. जिसके बाद तीनों महिलाओं ने शिवलिंग को ईंट और सीमेंट से चुनवा कर उसका साइज बड़ा दिया. घटना के बाद भक्तों ने हंगामा कर दिया. शिव भक्तों के आक्रोश के चलते इलाके में तनाव  फैल गया. विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ ममला दर्ज कर दो महिलाओं को थाने ले गई.

ये है पूरा मामला

पड़ताल में पता चला कि राजीव आवास में रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला कृष्णा, विमला व सरिता ने शिवलिंग को सीमेंट से चुनवा दिया. इसके बाद पुलिस जब महिलाओं के घर पहुंची तो दो महिलाएं पुलिस को मिली गई.  पुलिस ने लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने पर तीनों महिलाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के सामने पकड़ी गई महिला कृष्णा देवी ने स्वीकार किया कि उन्होंने शिवलिंग को ईंट और सीमेंट से चुनवाया है. महिला का कहना है कि शिवलिंग बड़ा हो रहा है. पुलिस ने पूछा कि अंदर शिवलिंग कैसे बड़ा हो रहा है. इस पर महिला ने बताया कि उसे रात को शिवजी ने सपना दिया था. सपने में कहा था कि मेरी पिंडी को बड़ा करना है. इसके लिए उसे ढंक दिया जाए.

स्थानीय लोगों ने कहा महिलाओं का मानसिक संतुलन ठीक नहीं

पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि ये तीनों महिलाओं का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है. मंदिर में आने जाने से भी लोगों को रोकती थीं. पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा है. साथ ही मंदिर में शिवलिंग से ईंट, सीमेंट हटा दी गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार को सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर की वापस स्थापना की जाएगी.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article