MP News : आज 60 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम

MP News : आज 60 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम mp-news-cm-will-give-gift-of-more-than-60-crore-development-works-today-pds

MP News : आज 60 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम

भोपाल। MP News इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर एमपी में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। आपको बता दें इसके लिए एमपी के सीएम प्रतिदिन दौरा करते हैं। जिसे लेकर आज फिर वे सीहोर दौरे पर हैं। जहां आज वे शहरवासियों को 60 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण कर सौगात देंगे।रेहटी में आज इसे लेकर रोड शो होगा।

ये होंगे विकास कार्य —MP News sehore news 
आपको बता दें आज सीहोर जिले के रेहटी नगर के गौरव दिवस कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें नगर में अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात आज सीएम देने जा रहे हैं। सीएम चौहान नगर के विभिन्न मार्गों पर रोड-शो करते हुए गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें वे 60 करोड़ 87 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

गौरव दिवस पर रेहटी में नगर के विकास MP News और सौंदर्यीकरण के लिए 60 करोड़ 87 लाख रूपए के अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण होगा। इसमें 28 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के 9 निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और 32 करोड़ 56 लाख रूपए के 10 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी गौरव दिवस में शामिल होंगे।इस दौरान सीएम चौहान का नगर की संस्थाओं, समाजसेवी-व्यापारी संघ, शासकीय-अशासकीय संस्थाओं और प्रतिष्ठानों द्वारा स्वागत किया जायेगा।

लगेंगी प्रदर्शियां —
आपको बता दें इस अवसर पर कई कार्यक्रम होंगे। गौरव दिवस पर सीएम चौहान cm shivraj shingh chouhan के रोड-शो और कार्यक्रम स्थल पर अनेक विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें कई विभाग शामिल होंगे। इसे लेकर प्रदर्शनी में महिला-बाल विकास, शिक्षा, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्योग, पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी,खेल, जल संसाधन, सहकारिता, जनजातीय कल्याण, श्रम, आयुष, हथकरघा, आईटीआई संस्थान, जनपद एवं नगर पंचायत सहित अन्य विभाग अपनी विभागीय योजनाएँ, उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ आम नागरिकों के लिए प्रदर्शनी लगाएंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article