MP NEWS: BJP कार्यसमिति की बैठक शुरू, बड़े अभियान की तैयारी

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में आज बीजेपी कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में शिवराज और वीडी शर्मा सहित 11 सौ अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हैं।

MP NEWS: BJP कार्यसमिति की बैठक शुरू, बड़े अभियान की तैयारी

भोपाल। MP Election 2023: मध्यप्रदेश में आज बीजेपी कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में शिवराज और वीडी शर्मा सहित 11 सौ अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हैं। जिसमें मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनेगी।

हर लोकसभा क्षेत्र में चलेगा
आज बीजेपी कार्यसमिति की बैठक MP NEWS में रणनीति तैयार होगी। जिसके लिए हर लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अभियान की तैयारी की जा रही है। जिसमें देश भर में वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी। इतना ही नहीं हर लोकसभा क्षेत्र में विशिष्ट परिवारों से संपर्क किया जाएगा।

होगी समीक्षा
बैठक में प्रदेश के करीब 1 हजार 1 सौ 68 कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए समय कम है। 2023 की तैयारी करनी है। ऐसे में कई बड़े निर्णय इस बैठक में आज लिए जा सकते हैं। इसमें संभाग स्तर पर भी कई फैसले हो सकते हैं। साथ ही मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने वाले हैं। जिसे लेकर भी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जानी है।

तैयारी में जुटी बीजेपी
बीजेपी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। इसे लेकर गुरूवार को आईटी और सोशल मीडिया सेल की प्रदेश स्तरीय बैठक ली गई। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित आईटी-सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय भी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव सहित वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। जिसमें सभी को 2023 चुनाव को लेकर सोशल मीडिया एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए हैं।

MP Election 2023, mp breaking, mp bjp, BJP कार्यसमिति की बैठक

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article