नदी में रेस्क्यू करने गई SDRF की नाव पलटी: 2 जवान बहे, भिंड की कुंवारी नदी में फंसा था युवक, एक ग्रामीण की मौत

MP News: भिंड जिले की क्वांरी नदी में एसडीईआरएफ की नाव पलटने से दो जवान बह गए। युवक को निकालने गए थे जवान

नदी में रेस्क्यू करने गई SDRF की नाव पलटी: 2 जवान बहे, भिंड की कुंवारी नदी में फंसा था युवक, एक ग्रामीण की मौत

MP News: भिंड में कुंवारी नदी में एक शख्स को बचाने के दौरान एसडीईआरएफ टीम की नाव पलटने से दो जवान बह गए। हादसा बुधवार शाम 6-7 बजे के बीच हुआ। ग्रामीण गोकुल ने बताया कि एसडीईआरएफ की टीम ने नाव नदी में उतारी, लेकिन वह भंवर में फंसकर पलट गई। नाव पर 4 लोग थे, जिनमें 3 जवान और 1 गोताखोर था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे गोताखोर और एक जवान को बचा लिया, लेकिन दो जवान जैकेट निकलने के कारण गहराई में चले गए।

नदी में फंसे युवक का रेस्क्यू करने गए थे जवान

दरअसल एक गाय पानी में फंस गई, जिसे बचाने के दौरान विजय सिंह राजावत नाम के शख्स की डूबने से मौत हो गई। विजय को बचाने के लिए उसका भाई सुनील भी नदी में उतर गया, लेकिन वह भी फंस गया। इस दौरान कुछ अन्य ग्रामीण भी नदी में फंस गए। एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों को बचा लिया, लेकिन रेस्क्यू के दौरान टीम की नाव पलट गई, जिसमें दो जवान लापता हो गए।

सुबह लापता जवानों की तलाश की जाएगी

भिंड में कुंवारी नदी में एसडीईआरएफ टीम की नाव पलटने से दो जवान लापता हो गए। बारिश और रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट बृजमोहन ने बताया कि जवान प्रवीण कुशवाहा और हरिदास चौहान लापता हैं और टीम गुरुवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करेगी। एसडीईआरएफ टीम ने एक शख्स को बचाने के लिए नाव नदी में उतारी थी, लेकिन वह भंवर में फंसकर पलट गई।

मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भिंड जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद विजय राजावत के परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से फोन पर बात की और लापता जवानों प्रवीण और हरिदास को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कहा। इस घटना पर लहार विधायक अम्बरीश शर्मा ने भी दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article