MP News: एमपी में शख्स ने महिला को पहले रॉड से मारा, मन नहीं भरा तो जिंदा जला दिया

MP News: जावरा में एक शख्स हैवान बन गया। जिसने अपनी बहू को पहले रॉड से मारकर अधमरा किया। फिर भी मन नहीं भरा तो केरोसिन...

MP News: एमपी में शख्स ने महिला को पहले रॉड से मारा, मन नहीं भरा तो जिंदा जला दिया

MP News: जावरा में एक शख्स हैवान बन गया। जिसने अपनी बहू को पहले रॉड से मारकर अधमरा किया। फिर भी मन नहीं भरा तो केरोसिन डालकर आग लगा दी और गेट के पास रॉड लेकर तब तक खड़ा रहा, जब तक की उसकी जान नहीं चली गई।

पूरा जलने तक रॉड लेकर खड़ा रहा

जावरा से एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने महिला को पहले लोहे की रॉड से मारा और उसके बाद महिला पर घांसलेट डालकर जला दिया। जब तक महिला जलती रही तब तक आरोपी महिला के पास घर के बाहर लोहे की रॉड लेकर खड़ा रहा।

आरोपी ने लोगों को महिला को बचाने भी नहीं दिया। लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में आरोपी, महिला के घर के बाहर लोहे की रॉड लेकर खड़ा हुआ है और लोगों को कुछ बोलता हुआ दिख रहा है। वहीं महिला आग में जलती हुई दिख रही है।

जेठ ने ली बहु की जान

यह दरिंदगी जावरा के ग्राम ढोढर में हुई, जहां महिला के पति का भाई सुरेश, महिला को जला कर उसे मौत के घाट उतार देता है। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने 6 महीने पहले आत्महत्या कर जान दे दी थी। आरोपी सुरेश का कहना है कि मेरा भाई इसकी वजह से मरा था, इसलिए मैंने इसकी जान ली है।

जावरा एसडीओपी शक्ति सिंह ने बताया कि रिंगनोद थाने की ढोढर चौकी पर सूचना मिली थी कि एक महिला को जलाया गया है। तभी हमारी पुलिस मौके पर पहुंची और पानी से आग को बुझाया। मामले की पूछताछ में निकल कर आया कि मृतक महिला के जेठ ने उसे जला दिया।

पहले भी दे चुका था मारने की धमकी

जब तक पुलिस ने आग बुझाई तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सुरेश को हिरासत में ले लिया है और 302 का मामला दर्ज किया है।

महिला के भाई ने बताया कि मेरी बहन ने मुझे पहले भी कई बार शिकायत की है कि उसका जेठ उसे मारने की धमकी दे रहा है।

कल भी उसने कहा था कि वह मुझे मारने का बोल रहा है। आज उसने मेरी बहन को मार दिया और जला दिया। मेरी बहन के दो बच्चे हैं।

ये भी पढ़ें: 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article