MP News: देवास में मिले 5 नरकंकाल,शवों को गलाने के लिए किया गया था यूरिया और नमक का प्रयोग

MP News: देवास में मिले 5 नरकंकाल,शवों को गलाने के लिए किया गया था यूरिया और नमक का प्रयोग MP News: 5 skeletons found in Dewas, urea and salt were used to smelt dead bodies

MP News: देवास में मिले 5 नरकंकाल,शवों को गलाने के लिए किया गया था यूरिया और नमक का प्रयोग

देवास।प्रदेश के देवास से 5 लोगों के नरकंकाल मिलने का मामला सामने आया है। यह कंकाल एक ही परिवार के 5 लोगों के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह नरकंकाल जिस आदिवासी परिवार के लोगों के है वह 13 मई से लापता थे। यह नरकंकाल 8 से 10 फीट गहराई में पाए गए हैं।वहीं शवों को गलाने के लिए उनके कपड़े हटाकर यूरिया और नमक भी डाला गया था। कंकालों के पास नमक के खाली पैकेट भी मिले हैं। वहीं इस हत्या के पीछे गांव के ही एक दबंग व्यक्ति का हाथ बताया जा रहा है।

दरअसल जिस परिवार के कंकाल मिले हैं उस परिवार की एक 21 वर्षीय बेटी का गांव में ही रहने वाले दंबग व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग था।  युवती के परिवार वाले उसकी शादी कहीं और करवा रहे थे। जिस बात से नाराज दंबग व्यक्ति ने परिवार के सभी लोगों की हत्या कर दी और उनके शव को 8 से 10 फीट गहराई में जमीन में गड़ा दिया।

लोकेशन के जरिए हुआ खुलासा

देवास ग्रामीण एडिशनल SP सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक इस पूरे मामले का खुलासा करने के लिए परिवार की 21 वर्षीय बेटी की लोकेशन को ट्रेस किया गया जिसके आधार पर 6 लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जब मोबाइल ट्रेस किया तो युवती की अलग-अलग लोकेशन आ रही थी। वहीं जब युवती आखिरी लोकेशन पर पहुंची तो पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर शव को जमीन से बाहर निकाला। जांच के दौरान जमीन में दफन शवों के आस-पास नमक के पैकेट मिले, पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शव को गलाने के लिए यूरिया और नमक का प्रयोग किया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article