MP NEWS: अहमदाबाद में गैस सिलेंडर फटने से झुलसे 10 लोग, 4 बच्चों समेत 7 की मौत

MP NEWS: अहमदाबाद में गैस सिलेंडर फटने से झुलसे 10 लोग, 4 बच्चों समेत 7 की मौतMP NEWS: 10 people scorched due to cylinder explosion in Ahmedabad, 7 including 4 children died

MP NEWS: अहमदाबाद में गैस सिलेंडर फटने से झुलसे 10 लोग, 4 बच्चों समेत 7 की मौत

गुना। प्रदेश के गुना से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले 7 लोगों की अहमदाबाद में जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक यह सभी लोग अहमदाबाद काम के सिलसिले में पहुंचे थे। रात में सोते समय गैस चालू रह गई थी। वहीं सुबह किसी ने जैसे ही बिजली का स्विच चालू किया घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। वहीं इस हादसे में मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।
यह है मामले
गुना जिले के मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के बेरवास गांव में रहने वाले एक ही परिवार के 10 लोग अहमदाबाद में मजदूरी के लिए गए थे। वें सब यहां एक काजू की फैक्ट्री में काम करते थे। गुरूवार देर रात सभी लोग घर में आकर सो रहे थे। इसी दौरान गैस चालू रह गई। रात भर गैस लीक होती रही। वहीं सुबह एक मजदूर ने जैसे ही लाइट का स्विच ऑन किया, सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसमें परिवार के 10 लोग झुलस गए। इनमे से 7 लोगों की मौत हो गई।  3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।

सीएम ने दिए हर संभव सायता के निर्देश
इस घटना की सूचना मिलते ही पंचायत मंत्री ने संज्ञान में कलेक्टर को तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी पीड़ितों को हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। अगर मजदूर संबल योजना में आते होंगे तो संबल योजना के तहत चार- चार लाख सहायता राशि के प्रकरण बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये लोग हुए हादसे का शिकार
राजू अहिरवार उम्र 30 वर्ष,  वैशाली पुत्री राजू उम्र 8 वर्ष, पायल पुत्री राजू उम्र 5 वर्ष तथा सोनू पुत्र चाइयां उम्र 25 वर्ष, नितेश पुत्र राजू उम्र 7 वर्ष,  आकाश पुत्र सोनू उम्र 17 वर्ष,  तथा तीन घायल वर्ष,  सीमा बाई पत्नी राजू उम्र 30 वर्ष,  सरजू बाई पत्नी सोनू उम्र 24 वर्ष,  फूल सिंह पुत्र धन्नालाल (निवासी करौली राजस्थान) उम्र 30 वर्ष

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article