MP Chief Justice: जस्टिस मोहम्मद रफीक ने ली मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ, CM शिवराज ने दी शुभकामनाएं

MP Chief Justice: जस्टिस मोहम्मद रफीक ने ली मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ, CM शिवराज ने दी शुभकामनाएं, MP New Chief Justice Mohammad Rafiq Take Oath As Chief Justice of Madhya Pradesh High Court

MP Chief Justice: जस्टिस मोहम्मद रफीक ने ली मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ, CM शिवराज ने दी शुभकामनाएं

Image Source: Twitter@Shivraj Singh Chouhan

Madhya Pradesh High Court New Chief Justice:
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक (Justice Mohammad Rafiq) ने आज शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस रफीक इससे पहले ओड़िशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। उन्हें वहां से स्थानांतरित कर 31 दिसंबर को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने पर मोहम्मद रफीक को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके सफल कार्यकाल की प्रार्थना करता हूं।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक राजस्थान के चुरू जिले के सुजानगढ़ कस्बे के रहने वाले हैं। 25 मई 1960 को जन्मे रफीक ने LLB के बाद 1984 में राजस्थान हाई कोर्ट से वकालत में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 15 मई 2006 को राजस्थान हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 13 नवंबर 2019 को वे मेघालय हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए। इसके बाद बतौर मुख्य न्यायाधीश मेघालय से ओड़िशा हाई कोर्ट स्थानांतरित किए गए थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article