MP Nagriya Nikay Chunav : निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी, विधायकों को दी जिम्मेदारी, पार्टी को मजबूत करने के निर्देश

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव mp MP Nagriya Nikay Chunav के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने विधायकों को निकायों में जिम्मेदारी दे दी हैं, इसके अलावा पदाधिकारियों को भी जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा का कहना है कि विधायकों का प्रशिक्षण शिविर जल्द तय किया जाएगा जिसमें संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी को चुनावों में जीत दिलाने का मंत्र दिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली और छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस के नेता बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मंथन करेंगे। वहीं कांग्रेस के प्रशिक्षण को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने निशाना साधा। सारंग ने कहा कांग्रेस किस बात का प्रशिक्षण देगी कांग्रेस भ्रष्टाचार, अनाचार का प्रशिक्षण दे सकती है।

10 फरवरी को सभी जिला प्रभारियों से मीटिंग करेंगे
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दल भी मैदान में उतरने से पहले रणनीति बनाने में जुटे हैं। भाजपा ने अपने नेताओं की निकायवार ड्यूडी लगाना शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस भी इस चुनाव में मास्टर स्ट्रोक लगाने की तैयारी में हैं। कांग्रेस ने तय किया है कि इन चुनावों में विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

वहीं प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी भी जिला स्तर की समिति पर छोड़ी जाएगी। वहीं पार्टी के हाईकमान सिर्फ उन सीटों पर प्रत्याशी चयन करेंगे जहां आम लोगों और नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पाएगी।

50 प्रतिशत से अधिक युवाओं को देंगे मौका
कांग्रेस ने इन चुनावों में 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटें युवाओं को देने का फैसला किया है। इसी सिलसिले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ 10 फरवरी को सभी जिला प्रभारियों से मीटिंग करेंगे।वहीं पार्टी की सहमति मिलने पर विधायकों को भी महापौर का उम्मीदवार बनाकर उतारा जा सकता है। कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए कमर कस ली है। सभी तैयारियां जोरो पर हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article