MP Nagriya Nikay Chunav : नगर निगमों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी करेगी बीजेपी, दौरे पर रहेंगे प्रदेशाध्यक्ष

नगर निगम चुनावों के पहले MP Nagriya Nikay Chunav भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सोलह नगर निगमों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी करने की बात कही।bjp sankalp patra 2021

MP Nagriya Nikay Chunav : नगर निगमों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी करेगी बीजेपी, दौरे पर रहेंगे प्रदेशाध्यक्ष

भोपाल। भले ही अभी मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय MP Nagriya Nikay Chunav  चुनावों की तारीखों का नहीं हुआ है,लेकिन दोनों ही पार्टियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ जहां भाजपा चुनावों को लेकर कई बैठकें आयोजित की वहीं कांग्रेस भी अपने विधायकों को जल्द ही प्रशिक्षण देगी। प्रदेश में चुनावी माहौल बनाने और संगठनात्मक बैठकें करने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा 22 फरवरी से 7 मार्च तक सभी नगर निगम वाले शहरों के दौरे करेंगे और स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा अपने इस दौरे पर अलग अलग जिलों में जाकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे और लोगों से चर्चा करेंगे।

मुद्दे तलाशने नगर निगमों के दौरे करेंगे

वहीं नगर निगम चुनावों के पहले भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सोलह नगर निगमों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र  bjp sankalp patra 2021 जारी करने की बात कही। भाजपा ने बताया कि बाकी नगर पालिका और नगर परिषद के लिए एक प्रदेश स्तरीय संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के सदस्य संकल्प पत्र के मुद्दे तलाशने नगर निगमों के दौरे करेंगे।

हर परिवार से संपर्क किया जाए

गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक में कई निर्णय लिए गए जिसमें तय किया गया कि मोदी-शिवराज सरकार की योजनाओं से लाभांवित हर परिवार से संपर्क किया जाए।

समिति इसकी तैयारियां करेगी
पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में चुनाव के टिकट वितरण के लिए संभाग और जिला स्तर पर अलग-अलग चयन समितियां बनाई जाएंगी, जो पार्षद और अन्य निकाय के अध्यक्ष के टिकट का फैसला करेंगी। चुनाव संचालन समिति ने संबंध‍ित सभी मुद्दों पर जो तैयारियां की हैं, उसका प्रथम चरण पूरा हो गया है। अब अगला चरण शुरू होगा, जिसमें घोषणा-पत्र में क्या-क्या मुद्दे होंगे, कौन से विषय समायोजित किए जाएंगे, समिति इसकी तैयारियां करेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article