MP Morena News : चंबल नदी हादसे में शिकार हुए लोगों के नाम आए सामने, मृतकों में ये हैं शामिल, सीएम ने जताया दुख

MP Morena News : चंबल नदी हादसे में शिकार हुए लोगों के नाम आए सामने, मृतकों में ये हैं शामिल, सीएम ने जताया दुख mp-morena-news-the-names-of-the-victims-of-the-chambal-river-accident-came-to-the-fore-they-are-among-the-dead-cm-expressed-grief-pds

MP Morena News : चंबल नदी हादसे में शिकार हुए लोगों के नाम आए सामने, मृतकों में ये हैं शामिल, सीएम ने जताया दुख

मुरैना। MP Morena News  एमपी के मुरैना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चंबल नदी नहीं में मुरैना के करीब 17 श्रद्धालु डूब गए हैं। जानकारी के अनुसार इनमें से एक की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इनमें से 6 लोगों को बचाया भी गया है। इस घटना पर सीएम शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

मगरमच्छ ने किया था हमला — MP Morena News 
जानकारी के अनुसार जब ये श्रद्धालु नदी पार कर रहे थे तब करौली में श्रद्धालुओं पर मगरमच्छ ने हमला किया था। कम पानी होने की वजह से वे पैदल ही नदी को पार कर रहे थे। ये सभी यात्री राजस्थान के कैला देवी के मंदिर जा रहे थे।

ताजा अपडेट के अनुसार चंबल नदी में MP Morena News  लापता हुए 7 लोगों में से 3 के शव मिले हैं। एसडीआरएफ दल स्थानीय गोताखोरों के साथ बाकी लोगों की तलाश कर रही है। इनमें से 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक घटना मुरैना जिले के टेंटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राइडी राधेन गांव के पास चंबल घाट की है। जिसमें शिवपुरी जिला के चिलावद गांव से 17 लोगों का समूह राजस्थान कैलादेवी के दर्शन को जा रहा था। जहां वे चंबल नदी को पैदल पार कर रहे थे। उस समय पानी की गहराई का अनुमान नहीं लग पाया। ​इसमें राजस्थान मंडरायल में 8 तथा मुरैना में 2 श्रृध्दालु सुरक्षित पहुंच हैं। हालांकि लापता 7 लोगों में से 3 लोगों के शव मिल चुके हैं। जिनमें से 4 की तलाश अभी भी जारी है। घटना स्थल पर मुरैना प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं।

मृतकों में ये हैं शामिल
देवकी नंदन पुत्र हीरा कुशवाह
कल्लो पत्नी चैंउ कुशवाहा

जीवित व्यक्तियों के नाम —
राकेश पुत्र मुरारी कुशवाह
सुनील पुत्र सहदेव कुशवाह
दीपक पुत्र अमर सिंह कुशवाह
दीपक पुत्र देवकी नंदन कुशवाह
सन्तरा पत्नी सेवक कुशवाह
रामश्री पत्नी वचन लाल कुशवाह
संपत्ति पत्नी राकेश कुशवाह

जानकारी के अनुसार सभी निवासी शिवपुरी ग्राम चिलावत थाना तेंदुआ के हैं।

धनी राम पुत्र खेरा कुशवाह
चैंउ पुत्र ठकरी कुशवाह
जानकी पुत्र हक्के कुशवाह

ये सभी रामड़ी के साइड के निवासी बताए जा रहे हैं।

ये लोग हैं लापता —
रुकमणि प​त्नी दीपक कुशवाह
लवकुश पुत्र धान सिंह कुशवाह
ब्रजमोहन पुत्र पप्पू ​कुशवाह
रश्मि पत्नी सुनील कुशवाह
अलोपा पत्नी देवकीनंदन कुशवाह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article