MP Morena blast : मुरैना ब्लास्ट; 3 की मौत, मकान के मलबे से निकली 9 साल की जिंदगी, यहां देखें वीडियो

MP Morena blast : मुरैना ब्लास्ट; 3 की मौत, मकान के मलबे से निकली 9 साल की जिंदगी, यहां देखें वीडियो

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बनमोर थाना क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं। इन सात लोगों में मलबे में दबी एक 9 साल की बच्ची को भी बचाया गया है। मलबे से निकालते ही बचाव दल ने दौड़ लगाते हुए बच्ची को स्वस्थ्य सेवाएं प्रदान कराईं। जिसने भी यह दृष्य देखा उसने भगवान का शुक्र माना। बच्ची को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। हादसे में घायल  3 लोगों को ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मामले की जांच भी की जा रही है।

[video width="888" height="470" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/morena.mp4"][/video]

पूरी की पूरी बिल्डिंग ही धराशायी हो गई

बता दें कि जिस गोदाम में यह हादसा हुआ वह निर्मल जैन बानमौर निवासी का बताया जा रहा है। जैतपुर रोड बने गोदाम में हुआ ब्लास्ट इतना जोरदार था कि गोदाम की पूरी की पूरी बिल्डिंग ही धराशायी हो गई। मामले में चंबल रेंज के आईजी राकेश चावला ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बनमोर थाना क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं। कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

कुछ किराएदार भी रहते थे

मुरैना के इस पटाखा गोदाम में विस्फोट से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। यह पटाखा गोदाम अवैध बताया जा रहा है। अचानक इस पटाखों गोदाम हुए विस्फोट से पूरा भवन जमींदोज हो गया है। मौके पर पहुंचा प्रशासन लोगों की मदद से मलबा हटाने में लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस भवन में कुछ किराएदार भी रहते थे। जिनके मलबे दबे होने की आशंका है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश जारी है।

कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे

गोदाम में हुए ब्लास्ट की यह घटना गुरुवार को सवा 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यहां घर नुमा गोदाम में पटाखों का एकत्रिकरण किया गया था। पटाखों में आग की वजह से ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी लगने पर कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जहां ब्लास्ट हुआ है, वहां बारूद की दुर्गंध नहीं आ रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा की ब्लास्ट होने की वजह क्या है।

इस मामले में चंबल रेंज के आईजी राकेश चावला का कहना है कि बनमोर थाना क्षेत्र की एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 3 लोगों की मौत हुई है। एक लापता है, वहीं  7 घायल भी हुए हैं। मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है।

जरूर पढ़ें- government employees salary : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले आएगी सैलरी

जरूर पढ़ें- Rabi Crops MSP 2023-24: दिवाली से पहले केंद्र सरकार का किसानों को तोहफा ! 6 रबी फसलों की MSP बढ़ाई, मसूर के लिए 500 रुपए बढ़े

जरूर पढ़ें- Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम बढ़े, कीमतें 20 अक्टूबर से लागू

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article