MP Monsoon Update: भोपाल से 500 किमी दूर है मानसून, इंदौर में 10 दिन लेट होगा, प्री-मानसून बारिश में भीगेंगे ये जिले

MP Monsoon Update: 3 दिन बाद शुरु होगा ताबड़तोड़ बारिश का दौर, भोपाल से लगभग 500 किमी दूर है मानसून. इंदौर में 10 दिन लेट

MP Monsoon Update: भोपाल से 500 किमी दूर है मानसून, इंदौर में 10 दिन लेट होगा, प्री-मानसून बारिश में भीगेंगे ये जिले

MP Monsoon Update: एमपी में मानसून आने में देरी हो रही है. पहले मानसून के पहुंचने की संभावना 17-18 जून की थी,लेकिन अब मानसून ठिठक गया है. मानसून राजधानी भोपाल से 500 किमी. दूर गुजरात में पहुंच गया है. इधर छत्तीसगढ़ में भी मानसून की एंट्री हो गई है. हालांकि मानसून आगे नहीं बढ़ रहा है. जिसके चलते राजधानी भोपाल में मानसून 3 दिन और इंदौर में 10 दिन लेट हो जाने की संभावना है. अभी प्रदेश में प्री मानसून  एक्टिविटी चल रही हैं.

बीते 24 घंटे मौसम कैसा रहा

बीते 24 घेंट में प्री मानसून एक्टिविटी के चलते मालवा-निमाड़ क्षेत्र में बौछारें पड़ रही हैं. रविवार को सुबह पचमढ़ी में 33, छिंदवाड़ा में 15, रतलाम में सात और सागर में एक मिलीमीटर बारिश हुई. बुंदेलखंड और बघेलखंड क्षेत्र में अभी भीषण गर्मी का दौर जारी है. यहां कई जगहों पर लू भी चली. प्रदेश में सबसे ज्यादा 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान चित्रकूट में दर्ज किया गया.

कहां अटका मानसून

IMD के अनुसार भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं  प्री मानसून बारिश होने के आसार हैं. इस समय मानसून महाराष्ट्र के जलगांव तक आ चुका है, जो गुजारत के कुछ हिस्सों में भी आगे बढ़ रहा है. बता दें कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण- पश्चिमी राजस्थान के ऊपर मध्य समुद्र तल से 1.5 और 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रीय है। इस वजह से मप्र में मानसून देरी से आ रहा है।

मानसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मल्कानगरी,विजयनगरम और इसलामपुर से होकर गुजर रही है।

एमपी में इस दिन दस्तक देगा मानसून!

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री पहले 17-18 जून तक होने वाली थी, लेकिन मानसून अभी अटक गया है। इस वजह से 20-22 जून के बाद ही प्रदेश में एंट्री करेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रियता कम होने से यह आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसके चलते मध्य प्रदेश में मानसून की झमाझम वर्षा के लिए अब एक सप्ताह तक का इंतजार और करना पड़ सकता है।

एमपी में इन जिलों से मानसून की होगी एंट्री!

मौसम विभाग के मुताबिक, ईस्ट एमपी से मानसून की एंट्री हो सकती है। बता दें कि प्रदेश के बालाघाट, अनूपपुर और अंबिकापुर से मानसून एंटर कर सकता है।

यह भी पढ़ें: भोपाल में तलाक तलाक तलाक: बाइक न देने पर पति ने दिया तलाक, मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण मामले में केस दर्ज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article