MP Monsoon Update: खत्म हुआ मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार, IMD ने बताया कब होगी झमाझम बारिश

MP Monsoon Update: IMD के अनुसार मध्यप्रदेश में 15 जून तक मानसून आ सकता है। जबकि भोपाल में बारिश की शुरुआत 18 जून से होगी।

MP Monsoon Update: खत्म हुआ मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार, IMD ने बताया कब होगी झमाझम बारिश

MP Monsoon Update: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। 30 मई 2024 को प्रदेश में अधिकतम तापमान 41 से 48 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना जताई जा रही है। यहीं कारण है कि दिन में लोग घर से बाहर निलने से बच रहे है साथ ही राज्य सरकार भी लोगों को आसमान से बरसती आग से बचाने के लिए गाइडलाइन जारी कर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने बता दिया है कि प्रदेश में मानसून कब से एक्टिव हो जाएगा और कब प्रदेशवासियों को इस भीषण गर्मी से छुटकारा मिलेगा।

15 जून को आएगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में बारिश शुरुआत 15 जून तक हो जाएगी। जबकि राजधानी भोपाल में रहने वाले लोगों को मानसून के लिए 18 जून तक इंतजार करना होगा। हालांकि, मौसम विभाग ने यह जानकारी भी दी थी कि प्रदेश में 28 मई से 3 जून के बीच हल्की बूंदाबांधी हो सकती है। जिससे लोगों को इस गर्म दिनों से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती हैं, लेकिन पूरी तरह से राहत के लिए लोगों को भारी बारिश का इंतजार अभी और करना होगा।

एमपी में आई तापमान में गिरावट

गुरुवार को प्रदेश में 1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई है, जिसके बाद सबसे ज्यादा तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस निवाड़ी में दर्ज किया गया। साथ ही गुरुवार को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, नवाड़ी में तीव्र लू चलने के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है।

[caption id="attachment_343017" align="alignnone" width="723"]MP Monsoon UpdateMP temperature today[/caption]

जबकि विदशा, रायसेन, सीहोर,राजगढ़, भोपाल, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, आगरमालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छत्तरपुर और टीकमगढ़ में येलो अलर्ट जारी है।

[caption id="attachment_343018" align="alignnone" width="720"]MP Monsoon UpdateMP temperature today[/caption]

साथ ही गुना, सीधी, उमरिया, दमोह और टीकमगढ़ में रात भी गर्म होने की संभावना मौसम विभाग के द्वारा जताया गया है। वहीं, मौसम विभाग 12 से 3 बजे के बीच में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

रेमल तूफान की वजह से जल्दी आय मानसून

मौसम विभाग के अनुसार देश में जल्दी मानसून आने का कारण रेमल तूफान को माना जा रहा है। दरअसल, बीते रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे रेमल चक्रवात ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी से अ अपनी तरफ खींच लिया था।

यहीं कारण है कि मानसून इस बार थोड़ी जल्दी दस्तक देने वाला है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग के अनुसार, इस बार केरल में मानसून में पिछली बार की तुलना में इस बार अधिक बारिश हो सकती है। साथ ही यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि 20 जून तक देशभर में मानसून पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें- मानसून 2024 की खुशखबरी: केरल-नार्थ ईस्ट की दहलीज पर आ गया मानसून, MP- CG में इस दिन देगा दस्तक

ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर पहुंची बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रेस: गोलमाल फिल्म में निभाया था ये अहम रोल, इंदौर में कर रही थीं शूटिंग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article