MP Monsoon Rainfall: 5वीं बार समय पर आया मानसून, कमजोर सिस्टम से धीमी रफ्तार, सप्ताहभर में पूरे MP को कवर करने की उम्मीद

Madhya Pradesh (MP) Monsoon Rainfall Forecast Update: इस साल मानसून ने पांचवीं बार तय समय पर मध्यप्रदेश में दस्तक दी है, लेकिन इसका सिस्टम फिलहाल मजबूत नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि सिस्टम में मजबूती आती है, तो आगामी एक सप्ताह में पूरे राज्य में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

Madhya Pradesh (MP) Monsoon Rainfall Forecast Update

Madhya Pradesh (MP) Monsoon Rainfall Forecast Update

हाइलाइट्स

  • वर्तमान में MP में दो साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय
  • दो दिन में भोपाल, इंदौर में पहुंचा सकता है मानसून
  • MP में अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Madhya Pradesh (MP) Monsoon Rainfall Forecast Update: इस साल मानसून ने पांचवीं बार तय समय पर मध्यप्रदेश में दस्तक दी है, लेकिन इसका सिस्टम फिलहाल मजबूत नहीं है। ऐसे में मानसून धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि सिस्टम में मजबूती आती है, तो आगामी एक सप्ताह में पूरे राज्य में मानसून सक्रिय हो जाएगा। फिलहाल यह निमाड़ क्षेत्र के रास्ते राज्य में प्रवेश कर चुका है और भोपाल में दो से तीन दिन में पहुंचने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सबसे अंत में मानसून के पहुंचने का अनुमान है।

गुजरात से आया मानसून, दो सिस्टम सक्रिय

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मानसून इस बार महाराष्ट्र में 8 दिन तक रुका रहा और फिर गुजरात की ओर से निमाड़ होते हुए मध्यप्रदेश में प्रवेश किया। इस समय दो साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

MP Monsoon Weather Update

15 साल में 5वीं बार समय पर मानसून

मध्यप्रदेश में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 15 जून मानी जाती है। बीते 15 वर्षों में यह केवल 5वीं बार है जब मानसून समय पर पहुंचा है। पिछले वर्ष 21 जून को मानसून आया था, लेकिन यह ज्यादा समय तक मजबूत नहीं रहा, शुरूआत में अच्छा बारिशा  बाद में लंबा गेप हो गया था।

60 किमी की रफ्तार से चल सकती तेज हवाएं

राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित कई जिलों में तेज हवाएं 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खातों में 25वीं किस्त ट्रांसफर, अगले महीने आएंगे 1500 रुपए

अधिकांश जिलों में पारा 40 से नीचे

एमपी में मंगलवार को अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भोपाल में 37.5, इंदौर में 34.6, ग्वालियर में 37, उज्जैन, जबलपुर में 38 डिग्री सेल्सियस पारा रिकार्ड किया गया।

सीधी सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा

सीधी जिले में पारा सबसे ज्यादा 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सीधी प्रदेश में सबसे गर्म जिलों में रिकार्ड किया गया। जबकि पचमढ़ी में सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। इस तरह यह एमपी का सबसे ठंडा शहर रहा।

मैप से जानें MP में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

MP Monsoon Rainfall

MP Monsoon Rainfall

MP Monsoon Rainfall

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Bhopal में Police Transfer: 699 पुलिसकर्मियों के तबादले, 5 साल से एक ही थाने में थे पदस्थ, शिकायतों के बाद इधर से उधर किए

Bhopal Police Transfer List

Bhopal Police Transfer List: पुलिस मुख्यालय से (PHQ) देर रात भोपाल में पदस्थ 699 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया। पहले भी कई बार इनके ट्रांसफर किए गए लेकिन इनमें से अधिकांश फिर उसी थानों में पदस्थ हो गए थे। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article