Advertisment

MP में इस दिन से होगी झमाझम बारिश: पूरी तरह से मानसून पहुंचने में लगेंगे इतने दिन, उमस पर मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

MP Monsoon 2024: MP में इस दिन से होगी झमाझम बारिश: पूरी तरह से मानसून पहुंचने में लगेंगे इतने दिन, उमस पर मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

author-image
Preetam Manjhi
MP में इस दिन से होगी झमाझम बारिश: पूरी तरह से मानसून पहुंचने में लगेंगे इतने दिन, उमस पर मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

हाइलाइट्स

  • MP में इस दिन से होगी झमाझम बारिश
  • पूरी तरह से मानसून पहुंचने में लगेंगे इतने दिन
  • उमस पर मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट
Advertisment

MP Monsoon 2024: मध्यप्रेदश में लोग भीषण गर्मी से परेशान लोग हैं और मानसून का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी भी मानसून रास्ते में अटका हुआ है। अभी आने वाले 3 दिन ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। हालांकि इस बीच कहीं-कहीं बारिश हो सकती है तो कहीं-कहीं गर्मी का असर भी देखा जाएगा। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। चलिए आपको बताते हैं कि मानसून कहां अटका हुआ है और कब तक एमपी में एंट्री करेगा।

कहीं धूप तो कहीं छाया

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, प्रदेश में अभी गर्मी का असर देखा जा रहा है। आगे भी अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम रहने वाला है। हालांकि आज दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई थी, लेकिन दिन में कभी तेज धूप तो कभी छाया देखने को मिली। इसके बाद दोपहर में भोपाल और अशोकनगर में बारिश हो गई। उमस से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। हवा की स्पीड 12 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से दर्ज की गई।

यहां अटका मानसून

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में ब्रांच कमजोर होने की वजह से मानसून गुजरात में अटक गया है। मध्यप्रदेश में पहले 15 जून तक मानसून एंटर होने की संभावना थी, लेकिन अब 20 से 22 जून तक आने की संभावना है।

Advertisment

प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी

मानसून की एंट्री से पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। प्रदेश कहीं बारिश तो कहीं गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही हल्की गरज-चमक के साथ बारिश के अनुमान जताए हैं। बादल गरजने के साथ बिजली भी कड़क सकती है।

मानसून का अभी इतने दिन और इंतजार

मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया है कि मानसून के गुजरात में अटकने की वजह से अगले 3 दिन तक गर्मी और उमस झेलनी पड़ेगी।

किसानों को मौसम विभाग की सलाह

कृषि विज्ञान की तरफ से सलाह दी गई है कि अच्छी बारिश होने से पहले बोवनी न करें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालां कि किसानों ने खरीफ सीजन की बोवनी के लिए खेत तैयार कर लिए हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो गई है। इसे देखकर किसान बोवनी करने का मन बना रहे है। जो कि उनके लिए नुकसान दायक हो सकती है।

Advertisment

अभी जमीन में अंदर तक नमी नहीं पहुंच पाई है, यदि ऐसे में सोयाबीन की बोवनी कर दी गई तो बीज खराब हो जाएगा। जब तक जमीन 5 से 8 इंच तक गीली नहीं हो जाए, तब तक किसान बोवनी नहीं करें।

ये खबर भी पढ़ें:MP Monsoon 2024: भूमिपुत्र मंगल होंगे मेहरबान, खिलेंगे किसानों के चेहरे, सूर्य इस दिन से कराएंगे झमाझम बारिश! 

Advertisment
चैनल से जुड़ें