प्रतियोगी प‍रीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी: MP में खुलेंगी 408 लाईब्रेरी, Wi-Fi के साथ ये सुविधाएं

Madhya Pradesh Modern Library Services and Facilities Veda Puranas Computer Wi-Fi: प्रदेश में बनाई जाएंगे कुल 408 नए आधुनिक पुस्तकालय (लाईब्रेरी)

MP Modern Library Veda Puranas Computer Wi-Fi amn

MP Modern Library

MP Modern Library: मध्‍य प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा साथियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में कुल 408 नए आधुनिक पुस्तकालय (लाईब्रेरी) बनाई जाएंगे।

इनमें हर एक लाईब्रेरी की लागत 5 करोड़ रुपए होने वाली है। प्रदेश में एक नई पहल के तहत आधुनिक पुस्तकालय (लाईब्रेरी) बनाए जाएंगे।

इन पुस्तकालयों में न केवल वेद और पुराणों से जुड़ी किताबें उपलब्ध होंगी, बल्कि प्रेरक साहित्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें भी होंगी। इसके साथ ही इन पुस्तकालयों में कंप्यूटर और वाई-फाई की सुविधा भी दी जाएगी।

पुस्तकालयों का नाम होगा गीता भवन

मध्य प्रदेश में कुल 408 नगरीय निकाय हैं और हर निकाय में आधुनिक पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस विजन को वास्तविकता में बदलने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने काम शुरू कर दिया है।

ये पुस्तकालय निकाय मुख्यालय पर बनेंगे और इन्हें "गीता भवन" के नाम से जाना जाएगा। इन पुस्तकालयों में वेद-पुराण और प्रेरक पुस्तकों के अलावा आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

स्‍टूडेंट्स इन सुविधाओं का उपयोग कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे, जिससे यह पुस्तकालय न केवल ज्ञान का केंद्र बनेंगे, बल्कि छात्रों के भविष्य निर्माण में भी मददगार साबित होंगे।

य‍ह भी पढ़ें- वेटिंग शिक्षकों का डिजिटल प्रोटेस्ट: हैशटैग मप्र वर्ग 1 शिक्षक 2023 पद बढ़ाओ के साथ हजारों ट्वीट, कुछ मिनट में ही ट्रेंड

हर निकाय में होगा 1 गीता भवन

मध्य प्रदेश में कुल 16 नगर निगम, 98 नगर पालिका और 294 नगर परिषद हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन के निर्देश के अनुसार प्रत्येक निकाय में कम से कम एक आधुनिक गीता भवन का संचालन किया जाएगा।

हर गीता भवन के निर्माण के लिए औसतन 5 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। जहां पहले से गीता भवन मौजूद हैं उन्हें नवीनीकरण कर आधुनिक रूप में बदला जाएगा। गीता भवन के निर्माण का जिम्मा नगरीय विकास एवं आवास विभाग को सौंपा गया है।

इसमें होंगी ये सुविधाएं

आपको बता दें कि गीता भवन में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी किताबों के साथ-साथ वेद-पुराण भी रखे जाएंगे। यहां हिंदी और अंग्रेजी के प्रमुख समाचार पत्र-पत्रिकाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

इसके अलावा कंप्यूटर, वाई-फाई और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। सीनियर सिटीजन, विद्यार्थियों और महिलाओं के लिए गीता भवन परिसर में पढ़ाई की आरामदायक सुविधा उपलब्ध होगी।

य‍ह भी पढ़ें- हरदा में किसान ने की आत्महत्या: SDM-तहसीलदार की कार्रवाई से था नाराज, परिजन शव लेकर पहुंचे कलेक्टर निवास

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article