Advertisment

MP में रक्षाबंधन के बाद ही तेज बारिश के आसार: मुरैना के 20 गांवों में घुसा तालाब का पानी, सड़क पर आए लोग, फसलें बर्बाद

MP Mausam Update Today: MP में रक्षाबंधन के बाद ही तेज बारिश के आसार: मुरैना के 20 गांवों में घुसा तालाब का पानी, सड़क पर आए लोग

author-image
Preetam Manjhi
MP Bhopal Weather Update

MP Mausam Update Today: मध्य प्रदेश में पश्चिमी हिस्से के ज्यादातर हिस्सों में एक हफ्ते से बारिश नहीं हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में अब रक्षाबंधन के बाद ही बारिश होने के आसार हैं। वहीं मुरैना में तालाब की दीवार टूटने से 20 गांवों में पानी घुस गया है। लोग रोड पर आ गए हैं और खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं।

Advertisment

दरअसल, प्रेदश में अभी ऐसा कोई बड़ा मानसूनी सिस्टम एक्टिव नहीं है, जो कि बारिश करा सके। पिछले एक सप्ताह से ये देखा भी जा रहा है कि सिर्फ रिमझिम फुहारें ही पड़ रहीं हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश करवाने वाली रेखा (मानसून ट्रफ लाइन) फिलहाल राजस्थान की तरफ है। यही कारण है कि बंगाल की खाड़ी में कोई बड़ी हलचल नहीं हो रही है। जब ये लाइन एक्टिव होकर नीचे आएगी और लो प्रेशर एरिया बनेगा। इसके बाद ही प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना बन सकती है।

आज ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वानिमान में भी अगले 3-4 दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या मीडियम बारिश होने की संभावना है। अगर तापमान ज्यादा बढ़ा तऔर तेज धूप निकली तो लोकल लेवर पर बने बादलों की वजह से कुछ देर तक तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1823621829937738129

एक हफ्ते से शहर में रिमझिम पड़ रहीं फुहारें

प्रदेश में बीते एक हफ्ते से देखने मे आ रहा है कि सिर्फ रिमझिम ही फुहारें पड़ रही हैं। फिलहाल कोई भी सिस्टम की एक्टिव न होने के कारण ये स्थिति बनी हुई है।

आज इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

गुना, सागर, बालाघाट, अनूपपुर, डिंडौरी और मंडला में तेज बारिश होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी का दौर जारी रहेगा।

15 अगस्त को ऐसा रहेगा मौसम

पूरे प्रदेश में भारी या तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के साथ कई जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी का दौर जारी रहेगा।

Advertisment

16 और 17 अगस्त को ऐसा रहेगा मौसम

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के साथ अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी का दौर जारी रहेगा। पूरे प्रदेश में भारी या तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

मुरैना के 20 गांवों में घुसा तालाब का पानी

मुरैना में तालाब की दीवार टूटने से कल 4 गांवों में पानी घुसा था और आज 20 गांवों में पानी घुस चुका है। इसके साथ ही फसलें भी खराब हो गई हैं। गांव वाले सोच में डूबे हुए हैं कि अब आगे क्या किया जाए? फसलें तो खराब हो चुकी है। अब क्या घर भी छोड़ना पड़ेगा। कहां जाएं और कैसे गुजारा करें।

4 गांव पूरी तरह डूबे

आपको बता दें कि तालाब का पानी बीते 24 घंटो से लगातार बह रहा है। जो पार की दरार पहले 15 इंच की थी वो अब बढ़कर 20 इंच की हो गई है। इसकी चौड़ाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। 4 गांव पूरी तरह डूब चुके हैं। 20 गांवों में खतरा मंडरा रहा है।

Advertisment

खेतों में खड़ी फसलें हुईं खराब

वहीं 12 गांवो में 400 बीघा से ज्यादा खेतों में फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। ग्रामीण इसे लेकर दावा कर रहे हैं कि करीब 30 लाख रुपए की बाजरा की फसर खराब हुई है। वहीं क्षेत्र की विधायक सरला रावत प्रभावित लोगों से मिलते तो आईं, लेकिन सिर्फ खाना पूर्ति करके चलीं गईं।

ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में 30 KM लंबी तिरंगा यात्रा: 70 हजार लोग होंगे शामिल, जाम से बचने के लिए अपनाएं ये रास्ते

मौसम मानसून अपडेट मौसम पूर्वानुमान मौसम अपडेट आज. india meteorological department मौसम अपडेट मध्य प्रदेश मौसम न्यूज मध्य प्रदेश मौसम की खबर मध्य प्रदेश में बारिश मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम मध्य प्रदेश के मौसम की जानकारी एमपी मौसम का हाल एमपी में कैसा है मौसम का हाल एमपी में कहां कहां होगी बारिश weather update today weather update weather monsoon update Weather forecast red alert of rain rainfall forecast india news in hindi mp weather updates mp weather update mp weather forecast mp weather alert mp today weather mp ka mansoon mausam samachar mausam ki jankari Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Weather News Madhya Pradesh Weather Forecast madhya pradesh mausam ki jankari India Weather imd weather update imd issue alert imd heavy rain alert imd alert IMD hindi news heavy rainfall north india bhopal monsoon " Madhya Pradesh mausam ka hal"
Advertisment
चैनल से जुड़ें