MP Mausam Update: गुरुवार को सुबह से ही राजधानी में बादल छाए और फिर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ संभागों में आने वाले 24 घंटों में हल्की बारिश की संभावनाएं हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विभोक्ष के चलते आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दरअसल, पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। मराठवाड़ा में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश पर भी एक चक्रवात बन गया है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आज से प्रदेस में विपरीत दिशा की हवाओं (पूर्वी-पश्चिमी) का टकराव भी होने जा रहा है। जिसके कारण गुरुवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के अलावा भोपाल, इंदौर में भी धूल भरी हवा के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
गरज-चमक के साथ बौछारें
गुरुवार को प्रदेश में विपरीत दिशा की हवाओं का टकराव भी होने जा रहा है। इस वजह से गुरुवार से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाने लगेंगे। साथ ही धूल भरी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।