मऊगंज में बड़ा हादसा: यात्री बस अदवा नदी में गिरी, 20 घायल, 6 की हालत गंभीर

Mauganj Bus Accident: मध्यप्रदेश के मऊगंज में बड़ा सड़क हादसा, अदवा नदी के पुल से बस गिरने से 20 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर। घायलों को हनुमना सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Mauganj Bus Accident

हाइलाइट्स

  • मऊगंज के पास बस अदवा नदी में गिरी
  • बस में 30 लोग सवार थे, 20 घायल
  • 6 की हालत गंभीर, कुछ मरीज जिला अस्पताल रेफर 

Mauganj Bus Accident: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां के पिपराही थाना क्षेत्र के मुनहाई गांव के पास एक यात्री बस अदवा नदी के पुल से नीचे गिर गई। हादसे के दौरान बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिसमें से 20 लोग घायल हो गए। 6 की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार, 25 अप्रैल देर रात का है।

घायलों में कौन-कौन शामिल?

गंभीर रूप से घायल यात्रियों में शामिल हैं:

  • कृष्ण कुमार यादव (30)
  • अमित कुमार यादव (26)
  • हीरालाल यादव (80)
  • फूलमती सिंह (32)
  • सुनीता सिंह (25)
  • माला सिंह (19)

बस (एमपी 17बी 0797) हादसे में घायल हुए लोगों को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तत्काल सिविल हॉस्पिटल हनुमना में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन बस का संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

[caption id="attachment_803104" align="alignnone" width="855"]publive-image घटना स्थल पर पहुंचे कलेक्टर कुमार जैन और एसपी दिलीप कुमार सोनी।[/caption]

गंभीर घायलों में दो को रीवा रेफर किया

हनुमना के बीएमओ नागेंद्र प्रकाश मिश्रा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार यादव और अमित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल रीवा भेज दिया गया है। बाकी चार लोगों का इलाज सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। हल्की चोटों वाले यात्री घर लौट गए।

ये भी पढ़ें: MP Lokayukta Police Action: लोकायुक्त की कार्रवाई, रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार, जानें क्यों मांगी थी घूस

ग्राम पंचायत सचिव सस्पेंड

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी दिलीप कुमार सोनी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बस के दस्तावेजों की जांच करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कहा। इस बीच, मुनहाई ग्राम पंचायत के सचिव काशी तिवारी को मौके पर आने के लिए कहा गया था, लेकिन 3 घंटे बाद भी वह नहीं पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत पर कि सचिव अक्सर मुख्यालय पर नहीं रहते, कलेक्टर ने उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया।

थोड़ी देर हो जाती तो दहल जाता जबलपुर: बड़ा हादसा टला, पेट्रोल से भरी ट्रेन की आग वक्त रहते बुझा

Jabalpur Petrol Train Fire

Jabalpur Petrol Train Fire: मध्यप्रदेश के जबलपुर के शाहपुरा भिटोनी स्टेशन पर पेट्रोल से भरी ट्रेन में आग लग गई। गनिमत रही दो वेगन में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, वरना भीषण हादसा हो जाता है। घटना शुक्रवार, 25 अप्रैल को रात 10 बजे की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article