MP Mantrimandal :3 जनवरी को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, इन दो विधायकों को दिलाई जा सकती है मंत्री पद की शपथ

भोपाल। प्रदेश मेें एक बार ​फिर मंत्रिमंडल MP Mantrimandal का विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है।

MP Mantrimandal :3 जनवरी को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, इन दो विधायकों को दिलाई जा सकती है मंत्री पद की शपथ

भोपाल। प्रदेश मेें एक बार ​फिर मंत्रिमंडल MP Mantrimandal का विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि 3 जनवरी को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक 3 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे शपथग्रहण समारोह हो सकता है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधायकों को शपथ दिलाएगी। माना जा रहा है कि गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार की सूचना कुछ देर पहले ही मंत्रालय से राजभवन भेजी गई है। इसकी पुष्टि राजभवन ने कर दी है। मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक का शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न 3:00 बजे राजभवन में होना संभावित है।

उपचुनाव के परिणाम 10 नंवबर को आए थे। इसके बाद से शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंंधिया की चार दौर की बैठकें हुई। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article