MP Mahila Congress : विभा पटेल ने प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला

MP Mahila Congress : विभा पटेल ने प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला

mp-mahila-congress-vibha-patel-took-over-as-the-president-of-state-mahila-congress

भोपाल। विभा पटेल ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभात शेखर ने अध्यक्ष का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जिसमें पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, रवि सक्सेना, जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। अर्चना जायसवाल के बाद इन्हे अध्यक्ष बनाया गया है। विभा पटेल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की समर्थक हैं। बंसल न्यूज से बात करते हुए विभा पटेल ने कहा कि जिस अपेछा के साथ मुझे महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है उसको पूरा करूंगी।

अब देखने वाली बात होगी कि संगठन मजबूत करने में विभा पटेल कितना काम कर पाती है।  2023 में विधानसभा चुनाव है जिसके लिए भी विभा पटेल से काफी अपेछा पार्टी को है। विभा पटेल के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस में ही विरोध के सुर सुनाई देने लगे हैं जिसपर विभा पटेल ने ऐसे किसी भी विरोध से इंकार किया है। जिन जिलों में संगठन सक्रिय नहीं हैं उन जिलो में संगठनसक्रिय करने की बात विभा पटेल ने कहीं है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password