MP महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं नूरी खान: 9 महीने पहले इस वजह से दिया था सभी पदों से इस्तीफा, अब खत्म होगी नाराजगी?

Madhya Pradesh Mahila Congress President Update; Who Is Noori Khan. मध्यप्रदेश की बड़ी कांग्रेस नेत्री नूरी खान को आलाकमान ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है

MP महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं नूरी खान: 9 महीने पहले इस वजह से दिया था सभी पदों से इस्तीफा, अब खत्म होगी नाराजगी?

MP Congress President Noori Khan:  मध्यप्रदेश की दिग्गज कांग्रेस नेत्री नूरी खान (MP Congress Noori Khan) को आलाकमान ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। नूरी खान को सदस्यता अभियान का प्रभारी भी बनाया गया है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने नूरी खान (MP Congress Noori Khan) की नियुक्ति की है। आपको बता दें कि नूरी खान लंबे समय से कांग्रेस से नाराज चल रही थीं।

9 महीने पहले दिया था सभी पदों से इस्तीफा

नूरी खान  (MP Congress Noori Khan) इससे पहले मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। करीब 9 महीने पहले उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की जानकारी देते हुए लिखा था कि स्वास्थ्य और विशेष कारणों के वो कारण जिम्मेदारी का निर्वहन नही कर पाएंगी।

publive-image

साथ ही उन्होंने ये भी लिखा था कि वो कांग्रेस की साधारण सदस्य के रूप में पार्टी की विचारधारा से जुड़ी रहेंगी।

इस वजह से नाराज थीं नूरी खान

आपको बता दें कि नूरी खान (MP Congress Noori Khan) पिछले 1 साल से कांग्रेस से नाराज चल रही थीं। पहले भी महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली थी। फरवरी में राहुल गांधी के उज्जैन दौरे से पहले नूरी खान ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

उज्जैन में एक्टिव हैं नूरी खान

गौरतलब है कि नूरी खान (MP Congress Noori Khan) उज्जैन की रहने वाली हैं। उज्जैन में वह काफी एक्टिव रहती हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक में नूरी खान ने भाग लिया था. उस समय राहुल गांधी भी नूरी खान से काफी प्रभावित हुए थे। नूरी खान विधानसभा चुनाव में भी उज्जैन से टिकट चाहती थीं, लेकिन पार्टी ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article