/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/cm-s.jpg)
भोपाल। पूरे देश समेत मध्यप्रदेश में महाशिवरात्रि MP MAHASHIVRATRI 2021 की धूम है। सीएम शिवराज ने भी भोपाल में बड़वाले महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की साथ ही प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना भी की। इस दौरान सीएम शिवराज के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं।
बड़वाले महादेव मंदिर से धूमधाम से शिव बारात भी निकाली गई, जिसमें सीएम शिवराज भी शामिल हुए। इसके अलावा सीएम ने महाशिवरात्रि के अवसर पर वेल पत्र का पौधा भी लगाया।
भगवान शिव की बारात निकली
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सुबह 10.30 बजे बड़वाले महादेव मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। यहां पर चांदी के रथ पर भगवान शिव की बारात निकली। इसमें दूल्हा बने भगवान की नंदी पर बैठी चांदी की प्रतिमा आकर्षण का केंन्द्र हैं। एक दिन पहले ही मंदिरों को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया।
ये कार्यक्रम होगा
बड़वाले महादेव सेवा समिति के सदस्य प्रमोद नेमा ने बताया कि कायस्थपुरा बड़वाले महावेद मंदिर से भगवान शिव की बारात सिंधी मार्केट, जवाहर चौक, जुमेराती, हनुमानगंज, मंगलवरा, इतवारा, चिंतामण चौराहा, चौक बाजार, लखेरापुरा से भगवानी मंदिर सोमवारा पहुंचेंगी। यहां पर भगवानी मंदिर समिति बारात की अगवानी करेंगे और वरमाला का कार्यक्रम होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us