एमपी के किसानों ने उगाई 54 लाख टन मसाले की फसलें: स्पाइस स्टेट बनकर देश में मध्य प्रदेश का पहला स्थान

Spice State MP: मध्य प्रदेश ने मसालों के उत्पादन में देश में पहला स्थान हासिल किया है। 2021-22 में 8 लाख 23 हजार 918 हेक्टेयर में मसाले की खेती की गई।

एमपी के किसानों ने उगाई 54 लाख टन मसाले की फसलें: स्पाइस स्टेट बनकर देश में मध्य प्रदेश का पहला स्थान

Spice State MP:  मध्य प्रदेश ने मसालों के उत्पादन में देश में पहला स्थान हासिल किया है। एमपी के किसानों ने इस साल 54 लाख टन मसालों की फसलें उगाईं। मध्य प्रदेश के किसानों ने दलहन-तिलहन के बाद मसाला में भी प्रदेश को फसलों के उत्पादन में भी प्रदेश को अव्वल स्थान दिलाया है। साल 2023-24 में प्रदेश के किसानों ने रिकार्ड 8,32,419 हेक्टेयर में मसाला फसलों की बोवनी की थी जिसमें 54 लाख टन से अधिक उत्पादन किया। जो अपने आप में एक रिकार्ड है।

https://twitter.com/horticulturemp/status/1856609211611852847

मिर्च उत्पादन में दूसरा स्थान

पिछले चार वर्षों में मसाला फसलों के उत्पादन में 2,16,000 टन की वृद्धि हुई है, जो किसानों की मेहनत और सरकार की समर्थन नीतियों का परिणाम है। मध्य प्रदेश मिर्च के उत्पादन में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है, जो प्रदेश के किसानों की उपलब्धि है।

हॉर्टिकल्चर विभाग दी शुभकामनाएं

वर्ष 2021-22 और 2023-24 के बीच मसाला फसलों (Spice Farming MP) की बोवनी और उत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। 21-22 में बोवनी क्षेत्र 8,23,918 हेक्टेयर था जिसमें कुल उत्पादन: 46,74,807 टन उत्पादन हुआ। वहीं साल 2023-24 में बोवनी क्षेत्र 8,82,419 हेक्टेयर था। पिछले साल की तुलना में 59,501 हेक्टेयर की वृद्धि हुई। जिसमें कुल उत्पादन: 54,16,707 टन  पिछले साल की तुलना में 7,41,900 टन की वृद्धि हुई।

खेती की टेकनिक में बदलाव

किसानों को परंपरागत फसलों के अलावा फ्लोरीकल्चर और फलोद्यान अपनाने की सलाह दी जा रही है। बाजार में हल्दी, लहसुन, मिर्च, अदरक, धनिया, मैथी, जीरा और सौंफ जैसी मसाला फसलों की मांग बढ़ रही है, इसलिए किसान अब इन फसलों की ओर बढ़ रहे हैं। मसाले की खेती से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही नई तकनीक के उपयोग से अच्छा उत्पादन भी हो रह है।

यह भी पढ़ें: एमपी में लगेगी डायमंड की बोली: गुजरात,राजस्थान,महाराष्ट्र से हीरे खरीदने आएंगे व्यापारी, 78 हीरों में ये 2 खास

मध्य प्रदेश में हरी मिर्च उत्पादन में वृद्धि

मध्य प्रदेश हरी मिर्च उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2020-21 की तुलना में वर्ष 2023-24 में रकबा बढ़कर 64,116 हेक्टेयर से 50,933 हेक्टेयर, उत्पादन बढ़कर 10,17,874 मीट्रिक टन से 8,01,971 मीट्रिक टन हुआ। मसाला फसलों में हरी मिर्च का योगदान 16% है। मध्य प्रदेश में हरी मिर्च उत्पादन में तेजी से वृद्धि हो रही है, जो किसानों की मेहनत और सरकार की समर्थन नीतियों का परिणाम है।

यह भी पढ़ें: बुधनी में चुनाव ड्यूटी के दौरान बीएलओ की मौत: अचानक आया हार्ट अटैक, कुल 80% वोटिंग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article