Ladli Behna Yojana: मोहन भैया ने बहनों को दिया रक्षाबंधन का शगुन, 1.26 करोड़ बहनों के बैंक अकाउंट में डाले 1500 रुपए

Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी है। रक्षाबंधन पर महिलाओं को 1250 रुपए की नियमित किस्त के साथ 250 रुपए का भी शगुन दिया गया।

Ladli Behna Yojana: मोहन भैया ने बहनों को दिया रक्षाबंधन का शगुन, 1.26 करोड़ बहनों के बैंक अकाउंट में डाले 1500 रुपए

हाइलाइट्स

  • एमपी में लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त जारी।
  • सीएम मोहन ने बहनों के बैंक अकाउंट में भेजे 1500 रुपए।
  • 1.26 करोड़ महिलाओं को मिला रक्षाबंधन का तोहफा।

Ladli Behna Yojana 27th installment: मध्य प्रदेश की लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 1.26 करोड़ से ज्यादा बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज (7 अगस्त) को योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी है। इसके साथ ही मोहन भैया ने लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा भी दिया है। सीएम ने किस्त के 1250 रुपए और राखी के शगुन के 250 रुपए भी बहनों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। योजना की किस्त के अलावा 28 लाख महिलाओं के खाते में गैस सब्सिडी के 43 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। इसमें योजना के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता झलकती है।

रक्षाबंधन पर बहनों को शगुन

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मोहन सरकार रक्षाबंधन से पहले अगस्त में लाड़ली बहनों को राखी का गिफ्ट दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (7 अगस्त) को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी है। सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक से 1 हजार 859 करोड़ रुपए की राशि बहनों के खाते में ट्रांसफर की। इसमें 1250 रुपए लाड़ली बहना योजना की मासिक किस्त होगी, जबकि 250 रुपए रक्षाबंधन का उपहार। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने योजना की लाभार्थी महिलाओं को राखी का तोहफा देने का ऐलान किया था।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1953405401946357974

गैस सब्सिडी की राशि भी हुई ट्रांसफर

लाड़ली बहना योजना की किस्त के साथ-साथ, मुख्यमंत्री ने गैस सब्सिडी की राशि भी जारी की है। इस बार 28 लाख महिलाओं के बैंक खातों में कुल ₹43 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है। यह सब्सिडी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए एलपीजी सिलेंडर पर प्रति सिलेंडर ₹450 की छूट के रूप में दी जाती है। सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ घर की रसोई का बजट हल्का करने में भी मददगार साबित हो रहा है।

publive-image

भाईदूज से बढ़ जाएगी राशि, बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए

रक्षाबंधन के साथ गिफ्ट के साथ लाड़ली बहनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी और है। जल्द ही योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपए होने वाली है। दरअसल, सीएम मोहन यादव ऐलान कर चुके हैं कि इस भाईदूज से लाड़ली बहना योजना की किस्त 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 की जाएगी, अब लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपए ज्यादा मिलेंगे। हर महीने 1500 मिलेंगे और 5 साल में यह राशि बढ़ाकर 3 हजार कर की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... रायसेन में बनेगी रेलवे कोच फैक्ट्री, 10 अगस्त को राजनाथ सिंह करेंगे भूमिपूजन, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

अब तक आ चुकी हैं योजना की 26 किस्तें

बता दें कि लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसे मई 2023 में शिवराज सरकार ने शुरू किया था। पहले हर माह महिलाओं को 1000 रुपए मिलते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। योजना के तहत अब तक 26 किस्तें जारी हो चुकी हैं। इस योजना के माध्यम से हर साल महिलाओं को 15,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

जानिए कौन उठा सकता है योजना का लाभ

लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की उन महिलाओं को मिलता है, जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करती हैं:

  • आवेदिका मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • योजना का लाभ विवाहित, तलाकशुदा या विधवा महिलाओं को दिया जाता है।

समस्या हो तो कहां करें संपर्क?

अगर किसी लाभार्थी महिला को सहायता राशि नहीं मिल रही है या योजना से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, तो वे निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकती हैं।

  • हेल्पलाइन नंबर: 0755-2700800
  • ऑफिशियल वेबसाइट: cmladlibahna.mp.gov.in

यह वेबसाइट पर महिलाएं आवेदन की स्थिति, पात्रता की जानकारी और अन्य दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकती हैं।

इस खबर से जुड़े 5 FAQ

Q. लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त कब जारी की गई?

  • A. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7 अगस्त 2025 को राजगढ़ के नरसिंहगढ़ से लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त जारी की।

Q. इस बार महिलाओं को कितनी राशि दी गई?

  • A. इस बार प्रत्येक लाभार्थी महिला को कुल ₹1500 दिए गए हैं, जिसमें ₹1250 सामान्य किस्त और रक्षाबंधन के अवसर पर ₹250 बोनस शामिल हैं।

Q. इस योजना का लाभ कितनी महिलाओं को मिला?

  • A.लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त का लाभ 1.26 करोड़ महिलाओं को मिला है। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।

Q. क्या भविष्य में किस्त की राशि और बढ़ेगी?

  • A. जी हां, मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि दीपावली के बाद से ₹1500 मासिक की स्थायी राशि दी जाएगी, जो 2028 तक बढ़कर ₹3000 प्रति माह हो जाएगी।

Q. लाड़ली बहना योजना क्या है?, कौन-सी महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं?

  • A. लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की पहल है। इस लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इसके तहत प्रत्येक पात्र महिला को सीधे उनके बैंक खाते में वित्तीय सहायता भेजी जाती है। योजना का लाभ एमपी की निवासी विवाहित, विधवा या तलाकशुदा महिलाएं ले सकती हैं, जिनके परिवार में कोई आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं है।
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article