MP Kisan Fasal Muavja:किसानों को फसल मुआवजा राशि लौटाने नोटिस, मंदसौर में एक ही गांव के 100 किसानों को कुर्की की चेतावनी

MP Kisan Fasal Muavja Notice: मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक सैकड़ा किसानों को फसल मुआवजे की राशि को लौटाने के नोटिस थमाए गए हैं। साथ ही उनके खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।

MP Kisan Fasal Muavja

MP Kisan Fasal Muavja

हाइलाइट्स

  • मंदसौर में किसानों को मुआवजा नोटिस
  • 3 दिन में राशि तहसील में जमा करने के निर्देश
  • भुगतान न करने पर कुर्की करने का जिक्र

MP Kisan Fasal Muavja Mandsaur: मध्यप्रदेश के मंदसौर में फसल मुआवजा राशि के विरतण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां करीब एक सैकड़ा किसानों को फसल मुआवजे की दी गई राशि को लौटाने के नोटिस थमाए गए हैं। जिसके अनुसार तीन दिन में खाते में पहुंची राशि को तहसीलदार कार्यालय में जमा करने को कहा गया है, वरना कुर्की की चेतावनी दी गई है। साथ ही किसानों का खाता फ्रीज कर दिया गया है।

 किसानों को नोटिस, खाते फ्रीज

मध्यप्रदेश के सुवासरा तहसील के टोकड़ी गांव में लगभग 100 किसानों को फसल मुआवजा राशि के संदर्भ में नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि खाते में आई राशि को तीन दिन के भीतर तहसीलदार कार्यालय में जमा करें, अन्यथा कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही, किसानों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, जिससे वे कोई लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं। मामले में अधिकारी गोलमोल जवाब देकर स्थिति पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

किसान परेशान, लोगों से उधार लेने मजबूर

किसानों का कहना है कि पहले ही खराब फसल के लिए उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला था, और अब जो राशि उनके खातों में आई है, उसे भी वापस जमा करने के लिए कहा जा रहा है। खाते फ्रीज होने के कारण वे और परेशान हैं। कुछ किसान बाजार से ब्याज लेकर पैसे जुटा रहे हैं, ताकि बैंक खाते चालू कर सके।

ट्रेजरी में चालान भरकर राशि लौटाई

प्रशासनिक त्रुटि में कुछ ऐसे लोगों के खाते में भी राशि आई, जिनकी कृषि भूमि ही नहीं है। ऐसे लाभार्थियों ने नगद राशि न देकर ट्रेजरी में चालान भरकर राशि वापस लौटाई और भविष्य में लाभार्थी न बनाए जाने का अनुरोध किया।

तहसील ने कहा- तकनीकी त्रुटि

सुवासरा तहसीलदार रामलाल मुनिया ने कहा कि यह त्रुटि 16 अक्टूबर को पकड़ी गई थी। करीब 25–30 किसानों को ही नोटिस दिया गया। नोटिस में कुर्की का उल्लेख केवल जल्दी राशि जमा करवाने के लिए किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे किसी व्यक्ति के खाते में गलती से राशि नहीं गई, और मामला केवल तकनीकी त्रुटि है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article