MP Kisan Congress President: मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर को हटाया, धर्मेंद्र सिंह चौहान नए अध्यक्ष

MP Kisan Congress President: मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव हुआ है। दिल्ली आलाकमान ने MP किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर को हटा दिया है। सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष रहे धर्मेंद्र सिंह चौहान नए अध्यक्ष होंगे।

MP Kisan Congress President Dharmendra Singh Chauhan Dinesh Gurjar

MP Kisan Congress President: मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस में बदलाव किया गया है। दिनेश गुर्जर को किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाया गया है। वहीं धर्मेंद्र सिंह चौहान को मध्यप्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। धर्मेंद्र सिंह चौहान सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

[caption id="attachment_767061" align="alignnone" width="1083"]MP Kisan Congress President Dharmendra Singh Chauhan 4 राज्यों के किसान कांग्रेस अध्यक्ष बदले[/caption]

4 प्रदेशों के किसान कांग्रेस अध्यक्ष बदले

कांग्रेस आलाकमान ने 4 प्रदेशों के किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बदले हैं। आंध्र प्रदेश में कामना प्रभाकर राव को किसान कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। अभिषेक मिश्रा छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे। वहीं मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस की कमान धर्मेंद्र सिंह चौहान को सौंपी गई है। वहीं अशोक कुमार वैद्य को त्रिपुरा किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: महाकुंभ से लौटने वाली 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव, देखें भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों की लिस्ट

सीहोर जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं धर्मेंद्र सिंह चौहान

कांग्रेस हाईकमान ने धर्मेंद्र सिंह चौहान को मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी दी है। इससे पहले धर्मेंद्र सिंह चौहान सीहोर जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं।

मार्च में छुट्टियों की भरमार, 5 या 10 दिन नहीं, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in March 2025: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मार्च 2025 के लिए बैंक अवकाश की सूची जारी कर दी है। इस महीने में होली और ईद जैसे बड़े त्योहारों के अवकाश के साथ-साथ क्षेत्रीय और राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। यदि आप बैंकिंग से जुड़े कार्यों की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article