खरगोन में तेज रफ्तार बस पलटी: 1 बच्चा सहित 4 लोगों की मौके पर मौत, 24 यात्री घायल, खरगोन से अलीराजपुर जाते समय हादसा

MP Khargone Bus Accident: खरगोन जिले में शनिवार, 30 नवंबर को एक बड़ा हादसा हो गया। आपको बता दें तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

MP Khargone Bus Accident update

MP Khargone Bus Accident

MP Khargone Bus Accident: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार, 30 नवंबर को एक बड़ा हादसा हो गया। आपको बता दें तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

इस हादसे में 3 महिलाओं और 1 बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव और घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। यह हादसा खरगोन से 42 किमी दूर जिरातपुरा फाटे के पास हुआ है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1862816995709747288

खरगोन से अलीराजपुर जा रही थी बस

मिली जानकारी की मानें तो बस खरगोन से अलीराजपुर की ओर जा रही थी। यह हादसा खरगोन जिले के सेगांव थाना क्षेत्र के जिरातपुरा फाटे पर हुआ। शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार बस यात्रियों को लेकर अलीराजपुर जा रही थी, जब अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

मौके पर पहुंचा प्रशासन

आपको बता दें हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सेगांव पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सेगांव अस्पताल और जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मनोहर सिंह बारिया भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- मऊगंज के महादेवन मंदिर में अतिक्रमण कार्रवाई पर हाईकोर्ट सख्त: प्रशासन से मांगा स्‍पष्‍टीकरण, कब्‍जा किए लोगों को राहत

इन लोगों की गई जान

इस हादसे के बाद खाई में गिरी बस को जेसीबी की मदद से सीधा किया गया और नीचे फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल सेगांव अस्पताल पहुंचाया गया।

जांच के बाद डॉक्टरों ने बड़वानी निवासी आरती (28) पति धनिया चौहान, वेदांत (8) पिता भारत मंडलोई और दो अन्य महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

ये लोग हुए घायल

घटना में कई यात्री घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, घायल यात्रियों में दमोह निवासी भारती बाई पति मदन (60), राजी बाई पति हरपाल (60), जय बाई पति इमरान (60), गुलाबरानी पति कर्मचंद (65), भागचंद पिता दुलाराम (58), कला बाई पति मानक (60), छोटी बाई पति चीतू (38), मानकलाल पिता तुलाराम (61), और शील सिंह पिता कल्लू (60) शामिल हैं। इसके अलावा, खरगोन निवासी गायत्री पति दूलीचंद (60) और पूजा पति नवनीत (30) को भी चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें-

शिवपुरी में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद, महिलाओं ने एक-दूसरे पर बरसाई लाठियां, 6 लोग घायल

शिवपुरी जिले के दुल्हई गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठियां चलाई गईं। महिलाओं ने एक-दूसरे को पीटा।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में भौंती पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर....

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article